{"_id":"6829b8eeadc6df70cd0e880a","slug":"mauganj-news-3-youths-including-two-brothers-who-went-into-the-water-to-save-a-relative-died-mourning-spread-in-the-area-rewa-news-c-1-1-noi1385-2962484-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mauganj News: गर्मी से राहत पाने नदी में उतरे थे, डूबने से दो सगे भाई सहित तीन की मौत, इलाके में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj News: गर्मी से राहत पाने नदी में उतरे थे, डूबने से दो सगे भाई सहित तीन की मौत, इलाके में पसरा मातम
Sun, 18 May 2025 05:38 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 05:38 PM IST
सार
मऊगंज थाना क्षेत्र के पैपखार गांव में निहाई नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन युवक तेज बहाव में डूब गए। हादसे में अमन तिवारी, अभय तिवारी और अभिषेक मिश्रा की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तलाश से शव निकालते ग्रामीण (फोटो:अमर उजाला)
विस्तार
जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को निहाई नदी में नहाने गए एक ही परिवार के तीन युवक पानी के तेज बहाव में डूब गए। यह दर्दनाक हादसा पैपखार गांव में हुआ, जहां तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- दमोह-छतरपुर हाइवे पर टकराए ट्रकों में तीन दिन बाद भी लगी आग, फिर हो सकती है बड़ी घटना
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गर्मी से राहत पाने के लिए युवक नहाने नदी में उतरे थे, लेकिन गहराई और तेज बहाव का अंदाज़ा नहीं लग सका। देखते ही देखते तीनों पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मऊगंज पुलिस की टीम पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। तीनों युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बाल संप्रेषण गृह से चोरी के मामलों में लिप्त 5 बाल अपचारी भागे, एक साल से रह रहे थे; तलाश शुरू
बता दें कि मृतकों में दो सगे भाई अमन तिवारी (18), अभय तिवारी (17) समेत उनके मामा का बेटा अभिषेक मिश्रा (24) शामिल है। अभिषेक मिश्रा मऊगंज के दुगोली गांव का रहने वाला था। बड़ा भाई सत्यप्रकाश मिश्रा आईआईटी की तैयारी कर रहा है। सबसे बड़ी बहन है। अभिषेक एचडीएफसी बैंक की मऊगंज ब्रांच में क्लर्क था। शनिवार को ड्यूटी के बाद बुआ के घर पैपखार आया था।
