फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   Cycle Man Neeraj sets out on a journey from Kashmir to Kanyakumari making farmers aware in Rewa

Cycle Man Of India: कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पर निकला साइकिल मैन नीरज, किसानों को कर रहा जागरुक

Tue, 02 Jan 2024 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Jan 2024 09:55 PM IST
सार

Cycle Man of India: कश्मीर से कन्याकुमारी की यात्रा पर निकले साइकिल मैन हरियाणा में सोनीपत के रहने वाले नीरज कुमार प्रजापति मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पहुंचे। नीरज इससे पहले भी कई बार हजारों किलोमीटर की साइकल यात्रा कर चुके हैं।

विज्ञापन
Cycle Man Neeraj sets out on a journey from Kashmir to Kanyakumari making farmers aware in Rewa
सोनीपत के रहने वाले नीरज पहुंचे रीवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइकिल मैन ऑफ इंडिया के नाम से मशहूर हरियाणा में सोनीपत स्थित गोहाना गांव के निवासी नीरज कुमार प्रजापति मंगलवार को रीवा पहुंचे। नीरज इससे पहले भी कई बार हजारों किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। किसानों को जागरुक करने के उद्देश्य से नीरज ने एक बार फिर कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 4,200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा एक दिसंबर को श्रीनगर से शुरू की थी।

विज्ञापन


बता दें कि नीरज की साइकिल यात्रा रीवा पहुंची। यहां पर रीवा कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नीरज की यह साइकिल यात्रा 31 जनवरी को कन्याकुमारी में समाप्त होगी।नीरज की यात्रा का मुख्य उद्देश्य किसानों को मिलेट्स अनाज के बारे में जानकारी देना है।
विज्ञापन


कश्मीर से साइकिल यात्रा लेकर रीवा पहुंचे नीरज प्रजापति
हरियाणा के सोनीपत गोहाना गांव के निवासी नीरज कुमार प्रजापति ने जैविक खेती तथा मोटे अनाज को उगाने के प्रति किसानों को जागरुक करने व उसके प्रचार-प्रसार के लिए एक दिसंबर को श्रीनगर से कन्याकुमारी तक 4,200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा शुरू की है। नीरज कुमार साइकिल यात्रा कर रीवा पहुंचे और किसानों को जागरुक किया। नीरज की यह साइकिल यात्रा 31 जनवरी को कन्याकुमारी में समाप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


4,200 किलोमीटर का सफर तय कर पहुंचेंगे कन्याकुमारी
नीरज कुमार ने मिलेट्स के प्रचार-प्रसार के लिए श्रीनगर स्थित लाल चौक से कन्याकुमारी तक 4,200 किलोमीटर की साइकिल यात्रा एक दिसंबर से शुरू की थी। उनकी यह यात्रा 31 जनवरी को कन्याकुमारी में समाप्त हो जाएगी। साइकिल यात्रा के माध्यम से नीरज कुमार कई राज्यों से होकर गुजर रहे हैं और इन राज्यों में गुजरने के दौरान यहां के गांवों में वह किसानों को जागरुक भी कर रहे हैं। नीरज के द्वारा किसानों को मोटे अनाज के बारे में जागरुक करने के साथ ही किसानों को इसे उगाने के प्रति जागरुक किया जा रहा है।

नीरज कुमार को कहा जाता है साइकिल मैन ऑफ इंडिया
नीरज कुमार प्रजापति की इस योजना और साइकिल यात्रा में भारत सरकार और राज्य सरकारें उनकी मदद कर रही हैं, जिससे देश के किसान खेती को और भी बेहतर बना सकें। वे साइकिल से गांव-गांव जाकर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरुक कर रहे हैं। इसलिए उन्हें साइकिल मैन ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। नीरज जैविक खेती और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए 50 हजार किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि मिलेट्स दो प्रकार के होते हैं, पहला रमिलेट्स है, इनमें ज्वार, बाजरा और रागी शामिल हैं। इसके अलावा माइनर मिलेट्स में सामकिया या दूसरे अन्न शामिल हैं। मिलेट्स को ताकत का पावर हाउस भी कहा जाता है। 

नीरज कुमार ने बताया कि इसमें दूसरे अन्न से अधिक फाइबर व मिनरल्स पाया जाता है। इस यात्रा को लेकर उनका मकसद है कि किसानों को जैविक खेती तथा मोटे अनाज को उगाने के प्रति जागरुक किया जाए। इसके लिए वो लगातार साइकिल यात्रा कर रहे हैं और देश के अलग-अलग जगहों पर जाकर किसानों को प्राकृतिक खेती और मोटे अनाज के लाभ के बारे में बता रहे हैं, जिससे किसान मोटे अनाज को उगा सकें।


एक लाख 11 हजार किलोमीटर साइकिल से यात्रा करने का संकल्प
बताया जा रहा है कि नीरज कुमार प्रजापति ने किसानों को मिलेट्स के बारे जागरुक करने के उद्देश्य से उन्होंने एक बार फिर 4,200 किलोमीटर की कश्मीर से कन्याकुमारी तक की साइकिल यात्रा शुरू की है। बीते कुछ वर्ष पूर्व ही उन्होंने 41,660 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पूरी की थी। उन्होंने एक लाख 11 हजार किलोमीटर तक साइकिल से यात्रा करने की संकल्प ले रखा है। अब एक बार फिर वह कश्मीर से चलकर रीवा पहुंचे और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed