{"_id":"6875d0576d64cab8ba02536c","slug":"a-kutcha-house-collapsed-due-to-heavy-rain-women-got-buried-under-the-rubble-rewa-news-c-1-1-noi1337-3169405-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: मऊगंज में बारिश का कहर, हाटा गांव में कच्चा मकान ढहा, पांच महिलाएं मलबे में दबीं, एक की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: मऊगंज में बारिश का कहर, हाटा गांव में कच्चा मकान ढहा, पांच महिलाएं मलबे में दबीं, एक की हालत नाजुक
Tue, 15 Jul 2025 10:47 AM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 10:47 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के हाटा गांव में सोमवार शाम तेज बारिश के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे के वक्त घर में मौजूद पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
हाटा गांव में कच्चा मकान ढहा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊगंज में लगातार हो रही बारिश ने जिले में आफत ला दी है। सोमवार शाम हनुमना थाना क्षेत्र के हाटा गांव में एक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिससे घर के अंदर मौजूद पांच महिलाएं मलबे में दब गईं। हादसे के वक्त सभी महिलाएं घर में खाना बना रही थीं।
शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़े और तुरंत मलबा हटाकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सूचना पर पहुंची पुलिस की 100 डायल टीम ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना पहुंचाया। इनमें से दुर्गावती यादव की हालत गंभीर होने के कारण उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
घायलों में सरिता यादव, सुनीता यादव, बबिता यादव और श्याम कली यादव शामिल हैं, जिनका इलाज हनुमना अस्पताल में चल रहा है।
यह भी पढ़ें: इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का काम शुरू, परिसर में दस से ज्यादा पेड़ काटे
विज्ञापन
स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया है। अधिकारियों ने बताया कि जिले के कई गांवों में लगातार बारिश से कच्चे मकान जर्जर हो गए हैं और कभी भी हादसा हो सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जर्जर मकानों से बाहर निकलें और खतरे की स्थिति में तत्काल जानकारी दें।