फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Indore: Construction work of Indore's main railway station building started, more than ten trees were cut in t

Indore: इंदौर के मुख्य रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग का काम शुरू, परिसर में दस से ज्यादा पेड़ काटे

Tue, 15 Jul 2025 07:45 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 15 Jul 2025 07:45 AM IST
सार

रेल विभाग ने अलग-अलग चरणों में निर्माण का काम शुरू करने की योजना बनाई है, ताकि स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित न हो सके। पहले 60 मीटर वाले हिस्से में निर्माण होगा। उसका काम पूरा होने के बाद दूसरे हिस्से का निर्माण होगा।

विज्ञापन
Indore: Construction work of Indore's main railway station building started, more than ten trees were cut in t
रेलवे स्टेशन में काटे पेड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंदौर में नई रेल बिल्डिंग का निर्माण का काम शुरू हो गया है। इसके लिए परिसर में लगे पेड़ों को नगर निगम की अनुमति लेकर काटा जा रहा है। मंगलवार को सांसद शंकर लालवानी की मौजूदगी में ठेकेदार कंपनी विधिवत काम शुरू करेगी। इस नई बिल्डिंग के निर्माण का भूमिपूजन लोकसभा चुनाव के पहले हो चुका है। इस बिल्डिंग के निर्माण पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च होगी।

विज्ञापन


तीन साल में बिल्डिंग का निर्माण पूरा होने का लक्ष्य रखा है। प्रोजेक्ट की समय सीम को लेकर पिछले दिनों नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सवाल उठा चुके है। उन्होंने बैठक में कहा था कि तीन साल बाद उज्जैन में सिंहस्थ मेला लगेगा। ज्यादातर भीड़ इंदौर से होकर उज्जैन जाएगी। यदि समयसीमा में निर्माण पूरा नहीं हो पाया तो सिंहस्थ के समय अधूरे निर्माण कार्य के कारण भक्तों को परेशानी आएगी।

विज्ञापन

 

दो दिन सें स्टेशन परिसर के पेड़ों को हटाने का काम जारी है। दस से ज्यादा पेड़ों को जड़ से काटा गया। रेल विभाग ने अलग-अलग चरणों में निर्माण का काम शुरू करने की योजना बनाई है, ताकि स्टेशन पर ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित न हो सके। पहले 60 मीटर वाले हिस्से में निर्माण होगा। उसका काम पूरा होने के बाद दूसरे हिस्से का निर्माण होगा। मंगलवार से पुरानी बिल्डिंग को तोड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


सात मंजिला होगी नई बिल्डिंग

रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग सात मंजिला होगी।पार्किंग बेसमेंट में रहेगी। जिसमें पांच सौ चार पहिया वाहन पार्क हो सकेंगे। स्टेशन पर 26 लिफ्ट लगाई जाएगी। मेट्रो स्टेशन से भी नए रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी होगी। सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मुख्य रेलवे स्टेशन के री-डेवलपमेंट का काम सिंहस्थ से पहले खत्म किया जाएगा। प्लेटफार्म के निर्माण के समय मुख्य रेलवे स्टेशन से चलने वाली कुछ रेलगाडि़यां लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन से चलेगी।

दूसरे चरण पांच साल बाद

रेलवे स्टेशन के दूसरे चरण का काम पांच साल बाद शुरू होगा। स्टेशन की प्लानिंग आने वाले पचास साल की जरुरतों को ध्यान मेें रखकर की गई है। बाद में इस स्टेशन से पार्क रोड स्टेशन को भी जोड़ा जाएगा। इसके अलावा रेलवे रिजर्वेशन कार्यालय, कर्मचारियों के आवासीय क्षेत्र वाले हिस्से को भी स्टेशन परिसर में शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed