{"_id":"61e56ebc46e2797e654646a6","slug":"rewa-patwari-was-taking-bribe-in-the-road-lokayukta-caught-red-handed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीवा: सड़क पर रिश्वत ले रहा था पटवारी, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रीवा: सड़क पर रिश्वत ले रहा था पटवारी, लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा
Mon, 17 Jan 2022 06:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 17 Jan 2022 06:58 PM IST
सार
रीवा में लोकायुक्त की टीम ने एक पटवारी को 1500 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पटवारी इंद्र कुमार द्विवेदी कई दिनों से अमित द्विवेदी को नामांकन के लिए परेशान कर रहा था। उसने पीड़ित से नामांकन के लिए रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
लोकायुक्त के शिकंजे में आरोपी पटवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीवा में एक पटवारी को रिश्वत मांगना मंहगा पड़ गया। पटवारी इंद्र कुमार द्विवेदी कई दिनों से एक ग्रामीण को नामांतरण के लिए परेशान कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज की और सोमवार को जिले की एक व्यस्त सड़क पर पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।
मामला दुआरी हल्के के अमित द्विवेदी का है। पीड़ित अमित लोक सेवा केंद्र से नामांतरण कराने के बाद पटवारी इंद्रकुमार द्विवेदी के पास इस्तलाबी के लिए पहुंचा था। लेकिन इंद्रकुमार द्विवेदी ने पीड़ित से नामांतरण के नाम पर रिश्वत की मांग की। अमित ने पटवारी को 500 रुपये भी दिए, बावजूद इसके पटवारी उसे चक्कर कटवाता रहा और रुपयों की मांग करता रहा। पटवारी की हरकतों से परेशान होकर अमित ने रीवा लोकायुक्त अधीक्षक से शिकायत की।पीड़ित की शिकायत सही पाई जाने पर लोकायुक्त ने आरोपी पटवारी को पकड़ने की योजना बनाई। लोकायुक्त पुलिस की योजना के अनुसार आज अमित ने पटवारी को 1500 रुपये की रिश्वत देने के बुलाया था। अमित ने जैसे ही पटवारी को रिश्वत दी लोकायुक्त की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद लोकायुक्त की टीम पटवारी को राजनिवास लेकर आई, जहां उस पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।