फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Two women officers of Women and Child Development Department arrested for taking bribe of ten thousand

Rewa News: दस हजार की रिश्वत लेते महिला एवं बाल विकास विभाग की दो महिला अफसर गिरफ्तार

Fri, 20 May 2022 06:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 20 May 2022 06:55 PM IST
सार

मध्याह्न भोजन का बिल पास करने के नाम पर महिला एवं बाल विकास कार्यालय मऊगंज की परियोजना अधिकारी माया सोनी और सेक्टर पर्यवेक्षक अंजू त्रिपाठीने 20 हजार रुपये मांग रही थीं। साथ ही एडवांस के रूप में 5 हजार रुपये ले चुकी थीं।

विज्ञापन
Rewa News: Two women officers of Women and Child Development Department arrested for taking bribe of ten thousand
दो महिला अधिकारियों को 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा में महिला एवं बाल विकास विभाग की दो महिला अधिकारियों को 10 हजार की रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ये मध्याह्न भोजन का बिल पास कराने के नाम पर बीस हजार रुपये की मांग कर रही थीं। पांच हजार पहले भी ले चुकी हैं।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रीवा लोकायुक्त को राजेश पिता सहदेवदास वर्मा ने शिकायत की थी। उसने बताया कि वह मऊगंज जिला रीवा में रहता है और मऊगंज में समूह संचालक है। उसने आरोप लगाया कि मध्याह्न भोजन का बिल पास करने के नाम पर महिला एवं बाल विकास कार्यालय मऊगंज की परियोजना अधिकारी माया सोनी और सेक्टर पर्यवेक्षक अंजू त्रिपाठीने 20 हजार रुपये मांग रही थीं। साथ ही एडवांस के रूप में 5 हजार रुपये ले चुकी थीं। फिर भी शिकायतकर्ता को पूर्व के बिल कैंसिल कर देने का डर बताकर लगातर पैसे मांग रही थी।
विज्ञापन

 
लोकायुक्त एसपी गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि आवेदक की शिकायत जांच में सही पाई गई। शुक्रवार को दबिश के लिए ट्रेप अधिकारी निरीक्षक प्रमेंद्र कुमार को मौके पर भेजा गया। टीम ने शिकायत कर्ता को रकम लेकर आरोपी अफसरों के कैबिन में भेजा गया। जैसे ही उसने उन्हें रकम थमाई वैसे ही दबिश देकर माया सोनी और अंजू त्रिपाठी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। धाकड़ ने बताया कि शुक्रवार की शाम महिला एवं बाल विकास कार्यालय मऊगंज से दोनों को रकम के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। लोकायुक्त टीम दोनों अधिकारियों को लेकर विश्राम गृह पहुंची है। जहां भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed