{"_id":"649d2f4cc68b9805ca0e2b85","slug":"rewa-news-two-people-expressed-ownership-over-a-goat-reached-the-police-station-before-eid-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: एक बकरे पर दो लोगों ने जताया मालिकाना हक, ईद के पहले थाने पहुंचा बेजुबान, जानिए क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: एक बकरे पर दो लोगों ने जताया मालिकाना हक, ईद के पहले थाने पहुंचा बेजुबान, जानिए क्या है मामला
Thu, 29 Jun 2023 12:44 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:44 PM IST
सार
दो दावेदारों की लड़ाई के बीच बेजुबान बकरा थाने पहुंच गया है। मामले को निपटाने पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल पुलिस ने बकरे को थाने में बांध दिया है और उसके असली मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
ईद के एक दिन पहले थाने पहुंचा बकरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के रीवा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां पर एक बकरे के दो दावेदार सामने आ गए और इसी के चलते मामला थाने तक पहुंच गया है। दो दावेदारों की लड़ाई के बीच बेजुबान बकरा थाने पहुंच गया है। मामले को निपटाने पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल पुलिस ने बकरे को थाने में बांध दिया है और उसके असली मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
रीवा में बकरीद से एक दिन पहले ही बकरा विवाद सामने आया है। बकरे को लेकर विवाद संजय खान और शाहरूख खान के बीच हुआ है। एक बकरे पर दो लोग अपना मालिकाना हक जता रहे हैं। दोनों ही पक्ष सिविल लाइन थाने पहुंच गए हैं और बकरे का मालिक होने की अपनी अपनी दलील दे रहें हैं। फिलहाल पुलिस ने दो पक्षों की बातें सुनकर बकरे को थाने में ही रख लिया है और अब बकरे के असली मालिक की पहचान में जुट गई है। दरअसल बकरे का खुद को असली मालिक बताने वाले रीवा के पदमधर कालोनी निवासी संजय खान का कहना है कि उनका बकरा सात-आठ माह पहले चोरी हो गया था, जो कि यही बकरा है, चूंकि उन्होंने बकरे को बचपन से पाला था इसलिए वो उसे अच्छी तरह से पहचानते हैं। साथ ही उनके पास फोटो भी है। तो वहीं, दूसरा पक्ष जो कि वर्तमान में बकरे का मालिक है शाहरुख खान जो रीवा के ही घोघर मोहल्ले में रहते हैं उनका कहना है कि उसने एक साल पहले बकरे को 15 हजार रुपये में खरीदा था और तभी से वो उसे पाल रहा है। फिलहाल विवाद बढ़ता देख पुलिस ने बकरे को अपनी अभिरक्षा में रख लिया है और दोनों पक्षों से बकरे के संबध में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे में नहीं पहुंच सकी है यानि की बकरे का मालिक अभी गुमनाम है। पुलिस की मानें तो जो भी पक्ष बकरे सम्बंधित उचित दस्तावेज या अन्य जानकारी देगा जिससे यह साबित हो सके की असली मालिक वो है, उसे बकरा सौंप दिया जाएगा। फिलहाल बकरे के असली मालिक की तालाश जारी है।