फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News: Servants stole Rs 70 lakh from bullion trader, three arrested after complaint

Rewa News: नौकरों ने सर्राफा व्यापारी के 70 लाख उड़ाए, पैसे देने गए थे मिर्जापुर, शिकायत के बाद गिरफ्तार

Mon, 11 Sep 2023 08:59 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 11 Sep 2023 08:59 AM IST
सार

Rewa News: समान थाना पुलिस ने सर्राफा व्यापारी के 70 लाख रुपये लेकर भागे दो नौकरों और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। व्यापारी ने नौकरों को पैसे डिलीवर करने के लिए मिर्जापुर भेजा था, लेकिन नौकर पैसे लेकर भाग गए थे।

विज्ञापन
Rewa News: Servants stole Rs 70 lakh from bullion trader, three arrested after complaint
सर्राफा व्यापारी के पैसे लेकर भागने वाले नौकर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा जिले की समान थाना पुलिस ने सर्राफा व्यापारी को चूना लगाने वाले उसके दो नौकरों समेत एक अन्य को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मामले का एक अन्य आरोपी नौकर अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 62 लाख कैश और वेगेनॉर कार भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार बीते दिनों सर्राफा व्यापारी ने किसी काम के सिलसिले से अपने तीन नौकरों को वेगेनॉर कार समेत 70 लाख रुपये कैश देकर UP के मिर्जापुर भेजा था, लेकिन किसी करणवश पैसों की डिलेवरी नहीं हुई और वापस लौटते वक्त नौकरों की नीयत बदली और वह कार समेत 70 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन


सर्राफा व्यापारी दिलीप सोनी सीटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत अशोक नगर स्थित रानी तलाब क्षेत्र के निवासी हैं। सर्राफा बाजार में वह अपनी दुकान संचालित करते हैं। फरियादी दिलीप सोनी ने अपने दुकान के तीन नौकर अरविंद सोनी, मुकेश सोनी और अंकित साकेत को अपनी वेगेनॉर कार और 70 लाख रुपये कैश देकर UP के मिर्जापुर भेजा था, लेकिन  वहां पहुंचने के बाद किसी कारणवश पैसों की डिलेवरी नहीं हो सकी। नौकरों की सूचना पर मालिक दिलीप सोनी ने उन्हें वापस लौटकर आने को कहा। समान थाना क्षेत्र स्थित नए बस स्टैंड के समीप पहुंचे तीनों नौकर कार और रकम लेकर सीधा सिरमौर चौराहे की तरफ चले गए और अपना फोन बंद कर दिया।
विज्ञापन


फरियादी सर्राफा व्यापारी दिलीप सोनी ने अपने तीनों नौकरों की काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। फरियादी सर्राफा व्यापारी को आशंका हुई कि तीनों नौकर उनकी वेगेनॉर कार और 70 लाख रुपये कैश लेकर फरार हो गए। इसके बाद फरियादी दिलीप सोनी ने समान थाने पहुंचकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और पूरे मामले से अवगत कराया। पुलिस ने धारा 406, 408 का प्रकरण पंजीबद्ध कर एफआईआर दर्ज की और तीनों नौकरों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले पर जांच करते हुए रविवार को पुलिस ने दो मुख्य आरोपी अरविंद और मुकेश सोनी सहित रमेश साकेत को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी अंकित सोनी अब भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने वेगनॉर कार सहित 62 लाख 20 हजार रुपये कैश बरामद किया है, और आगे की पूछताछ कर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करते हुए उन्हें जुडिशियल रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed