{"_id":"69de7c6eb362ef568f01cdcc","slug":"rewa-news-man-longing-to-meet-wife-and-children-takes-extreme-step-serious-allegations-against-in-laws-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: पत्नी और बच्चों से मिलने को तरसते युवक ने उठाया खौफनाक कदम, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: पत्नी और बच्चों से मिलने को तरसते युवक ने उठाया खौफनाक कदम, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
Tue, 14 Apr 2026 11:12 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:12 PM IST
सार
अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने के लिए तरस रहे एक युवक ने आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले उसने एक दर्दभरा वीडियो जारी किया, जिसमें उसने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
मृतक चंदर पासी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के रायपुर कर्चुलियान क्षेत्र में एक युवक ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या कर ली। सुसाइड से पहले युवक ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उसने ससुराल वालों के नाम लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चंदन पासी के रूप में हुई है। सोमवार को उसने सुसाइड करने से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें वह अपने बच्चों से मिलने के लिए तरसने और ससुराल वालों द्वारा प्रताड़ित किए जाने की बात कहता नजर आ रहा है। वीडियो में उसने यह भी कहा कि वह कई दिनों से परेशान है और अब जीने की इच्छा नहीं बची है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dhar News: निजी कंपनी में जोरदार धमाका, डेढ़ किलोमीटर तक सुनाई दी आवाज; ग्रामीणों में दहशत
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि चंदन की शादी करीब 6 साल पहले कंचन पासी से हुई थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। परिजनों के अनुसार चंदन लगातार अपनी पत्नी और बच्चों से मिलने की कोशिश करता था, लेकिन उसे कथित तौर पर धमकियां मिलती थीं।
पुलिस के मुताबिक युवक का शव सीतापुर मोड़ के पास मिला है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी राजकुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आत्महत्या के कारणों को लेकर सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
