{"_id":"64b56c44c7b97004a30111f0","slug":"rewa-news-campaign-against-drug-addiction-cannabis-worth-more-than-one-crore-destroyed-2023-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: नशे के खिलाफ चला अभियान, एक करोड़ से अधिक का गांजा खाक में तब्दील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: नशे के खिलाफ चला अभियान, एक करोड़ से अधिक का गांजा खाक में तब्दील
Mon, 17 Jul 2023 09:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 17 Jul 2023 09:58 PM IST
सार
Rewa News: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान रीवा रेंज के अलग-अलग थानों में सोमवार को नशीला पदार्थ भट्ठी में झोंक दिया गया। करीब एक करोड़ रुपये से अधिक का गांजा खाक में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
नशे के खिलाफ चला अभियान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर सोमवार को रीवा रेंज के अंतर्गत आने वाले सभी जिलों के थानों के जब्त पड़े 10 कुंतल 46 किलो गांजे को मनकहरी स्थित प्रिज्म सीमेंट प्लांट के बॉयलर में डाल कर नष्ट कर दिया गया। नष्ट किए गए एक टन 46 किलो गांजा की कीमत लगभग एक करोड़ दो लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष के तौर पर रीवा रेंज के डीआईजी मिथिलेश शुक्ला के अलावा सतना एसपी आशुतोष गुप्ता, रीवा एसपी विवेक सिंह, एसडीओपी देवसर, थाना प्रभारी रामपुर संदीप चतुर्वेदी और सीमेंट प्लांट का स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
बॉयलर में रीवा रेंज के सभी चार जिलों सतना, रीवा, सीधी और सिंगरौली के थानों में पुलिस की छापामार कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए गांजा को नष्ट किया गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश प्राप्त हुए थे। इसके पूर्व रविवार को रीवा डीआईजी तथा सतना, रीवा, सीधी व सिंगरौली के पुलिस अफसरों की मौजूदगी में प्रिज्म सीमेंट में ड्राई रन भी किया गया था।
विज्ञापन
