फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Reliance Group picks Madhya Pradesh for defence manufacturing

मध्यप्रदेश में रिलायंस दो स्थानों पर करेगा रक्षा विनिर्माण

Tue, 25 Oct 2016 05:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Oct 2016 05:45 PM IST
विज्ञापन
Reliance Group picks Madhya Pradesh for defence manufacturing
अनिल अंबानी - फोटो : Getty images

रिलायंस ग्रुप मध्यप्रदेश के पीथमपुर और भोपाल में रक्षा विनिर्माण इकाई लगाने के लिए स्थान की पहचान की है। ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी ने इंदौर में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में इस बात का एलान किया। 

विज्ञापन


अनिल अंबानी ने कहा कि देश में 90 प्रतिशत रक्षा उपकरणों का आयात किया जाता है। ऐसे में इस क्षेत्र में घरेलू विनिर्माण के लिए बहुत अच्छे अवसर मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने रक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियमों को आसान बनाया है और उन्हें उम्मीद है कि इसका फायदा मध्य प्रदेश को मिलेगा। अंबानी ने कहा, "मुझे भरोसा है कि मध्य प्रदेश आगे कदम बढाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमने रक्षा क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खुलते देखा है। रिलायंस समूह मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया कार्यक्रम में शामिल है। हम मध्य प्रदेश में रक्षा क्षेत्र में निवेश करेंगे।" 
विज्ञापन


अंबानी ने कहा कि राज्य में उनके समूह ने करीब छह अरब डॉलर का निवेश किया है। समूह ने मध्यप्रदेश में 4,000 मेगावाट का विद्युत संयंत्र लगाया है। इस संयंत्र के लगने से सकल उर्जा लागत के लिहाज से मध्यप्रदेश काफी प्रतिस्पर्धी हो गया है और उसे भविष्य में निवेश आकर्षित करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed