{"_id":"5c669f14bdec22116d2d88d6","slug":"registration-of-the-marriage-of-the-youth-and-sheer-will-be-given-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेलेंटाइन डे पर किन्नर प्रेमिका संग युवक ने की शादी, करवाया जाएगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेलेंटाइन डे पर किन्नर प्रेमिका संग युवक ने की शादी, करवाया जाएगा रजिस्ट्रेशन
Fri, 15 Feb 2019 07:26 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, इंदौर
भाषा, इंदौर
Published by: Nilesh Kumar
Updated Fri, 15 Feb 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेलेंटाइन डे पर यहां 30 वर्षीय युवक की उसकी किन्नर प्रेमिका के साथ शादी कराने में अहम भूमिका निभाने वाले एक गैर सरकारी संगठन ने शुक्रवार को कहा कि इस जोड़े के विवाह के पंजीयन के लिये स्थानीय निकाय के सामने जल्द आवेदन पेश किया जायेगा।
विज्ञापन
एलजीबीटी समुदाय के हित में काम करने वाले संगठन बदलाव समिति के मीडिया प्रभारी रोहित गुप्ता ने बताया कि जुनैद खान(30) और उनकी किन्नर प्रेमिका जया(32) ने गुरुवार को यहां एक मंदिर में हिन्दू रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की थी। अब यह जोड़ा मुस्लिम पद्धति से निकाह की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि इस जोड़े की अनूठी शादी के पंजीयन के लिये स्थानीय निकाय के विवाह पंजीयक के सामने जल्द अर्जी पेश की जायेगी। इस काम के लिये एक वकील की मदद भी ली जा रही है। उन्होंने बताया कि किन्नर जया उनके गैर सरकारी संगठन से बतौर सामाजिक कार्यकर्ता जुड़ी हैं, जबकि जुनैद स्थानीय फर्मों के लिये मार्केटिंग पेशेवर के रूप में काम करते हैं।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि पहले जया किन्नरों के स्थानीय डेरे से जुड़ी थी और अन्य किन्नरों के साथ लोगों से नेग मांगती थी, लेकिन अब वह किन्नरों का डेरा छोड़ चुकी है और अपना रोजगार शुरू करना चाहती है।
