{"_id":"623039e7e66d7857cd215c04","slug":"reception-of-baba-mahakal-invitation-sent-by-giving-yellow-rice-to-the-residents-of-ujjain-this-special-dish-will-be-made-in-the-banquet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा महाकाल का रिसेप्शन: उज्जैन वासियों को पीले चावल देकर भेजा गया आमंत्रण, भोज में बनेंगे ये खास पकवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा महाकाल का रिसेप्शन: उज्जैन वासियों को पीले चावल देकर भेजा गया आमंत्रण, भोज में बनेंगे ये खास पकवान
Tue, 15 Mar 2022 12:33 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 15 Mar 2022 12:33 PM IST
सार
बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मंगलवार को भगवान शिव पार्वती के रिसेप्शन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में शामिल होने के लिए नगरवासियों को पीले चावल और पत्रिका देकर आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
उज्जैन स्थित बाबा महाकाल का दिव्य धाम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और पार्वती के विवाह के बाद अब मंगलवार को उनके रिसेप्शन की तैयारी पूरी कर ली गई है। प्राचीन मान्यता के अनुसार भगवान शिव और पार्वती की शादी के बाद रिसेप्शन उज्जैन किया जाता है। सारी रस्मों को पूरा करने के बाद उज्जैन वासियों को बाबा महाकाल से रिसेप्शन में आने का न्यौता भेजा गया है। मंगलवार को उज्जैन में बाबा महाकाल का रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा।
पौराणिक मान्यता के अनुसार महाशिवरात्रि पर भगवान महाकाल (शंकर) की शादी हुई थी। परंपरा के अनुसार बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शादी के उपलक्ष्य में रिसेप्शन आयोजित किया जाता है। आयोजन के लिए महाकाल शयन समिति द्वारा भव्य तैयारियां की गई हैं।
शिव पार्वती के विवाह-भोज के लिए खास तरह की पत्रिका छपवाई गई है। घर-घर में यह पत्रिका बांटी गई है। परंपरा के अनुसार इस बार भी विवाह की सभी रस्में जैसे गणेश पूजन, महिला संगीत, शिव बारात इत्यादि का आयोजन किया गया है। शिव बारात में भगवान शिव नंदी पर विराजित होकर निकलेंगे, वहीं उनकी बारात में भूत-प्रेतों की टोलियां भी शामिल होंगी। भगवान महाकाल की बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नृसिंहघाट स्थित गंगा गार्डन में पहुंचेगी।
विज्ञापन
गणेश पूजन के साथ आयोजन शुरू
सोमवार सुबह मंदिर में गणेश पूजन के साथ ही भगवान शिव की शादी के कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। 15 मार्च को दोपहर 1 बजे से महिला संगीत, शाम 6.30 बजे गोधूलि बेला में लग्न होगा, जिसके बाद शाम से देर रात तक नगर भोज चलेगा।
रिसेप्शन में बनेगे खास पकवान
बाबा महाकाल के रिसेप्शन के लिए कई खास तरह के पकवान बनाए जा रहे हैं, जिनमें पूरी, नुक्ती, खोपरा पाक, चक्की, भजिए, सेव, रायता और कई तरह की मिठाई, नमकीन जैसे ललीज पकवान शामिल हैं।
नगरवासियों को भेजा गया न्यौता
बाबा महाकाल के रिसेप्शन का आयोजन उज्जैन में होने वाला इकलौता आयोजन है। इसमें शामिल होने के लिए पूरे नगर को पीले चावल और पत्रिका भेजकर आमंत्रित किया गया है। महाकाल शयन समिति के राजा पांचाल के अनुसार 15 मार्च को बाबा का रिसेप्सन रखा गया है। उज्जैन शहर में घर-घर जाकर पीले चावल और पत्रिका (निमंत्रण पत्र) के माध्यम से लोगों को बाबा के रिसेप्शन में आने का न्यौता दिया गया है।