फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Young man sleeping on a cot outside his house murdered; parents injured; house vandalized and set on fire

Ratlam News: घर के बाहर पलंग पर सो रहे युवक की हत्या, माता-पिता घायल; घर में तोड़फोड़ कर लगाई आग

Thu, 11 Jun 2026 09:20 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 11 Jun 2026 09:20 AM IST
सार

रतलाम के ग्राम खेरियापाड़ा में एक महिला के लापता होने के विवाद में 35 वर्षीय मानसिंह की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। बीच-बचाव करने आए उसके माता-पिता के साथ भी मारपीट की गई और घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन
Young man sleeping on a cot outside his house murdered; parents injured; house vandalized and set on fire
घटना स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : शराब की दुकान में तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं से बात करती पुलिस

विस्तार

रतलाम जिले के ग्राम खेरियापाड़ा में एक महिला के घर से बगैर बताए जाने के विवाद में उसके पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर 35 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। मृतक के माता-पिता बीचबचाव करने आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इससे वे दोनों घायल हो गए। घायल माता-पिता का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपियों ने युवक के घर तोड़फोड़ कर आग भी लगा दी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय एक विवाहिता 4 जून 2026 को घर पर बताए बगैर कहीं चली गई थी। परिजन ने खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिली तो 6 जून को शिवगढ़ थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला 18 वर्षीय ओमप्रकाश पिता रमेश मईड़ा निवासी ग्राम खेरियापाड़ा के साथ गई थी। इस बात को लेकर महिला के पति व उसके साथियों में आक्रोश था। उन्हें शंका थी कि ओमप्रकाश उसके चचेरे भाई मानसिंह पिता ओंकार मईड़ा के घर छिपा हो सकता है। इस पर मुख्य आरोपी जयसिंह पिता कैलाश मईड़ा अपने साथियों के साथ 9 व 10 जून की दरमियानी रात करीब 11 बजे मानसिंह के घर पहुंचे। मानसिंह घर के बाहर पलंग पर सोया हुआ था। आरोपियों ने उससे विवाद किया और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी का अवैध संबंध और खाना भी नहीं देती, पड़ोसियों के सामने मजाक उड़ाती है; कहकर दी थी जान, अब FIR
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसिंह के पिता ओंकार व मां मांगूबाई बीच-बचाव करने आए तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की और घर में तोड़फोड़ कर आग लगाकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हमले में घायल मानसिंह तथा उसके माता-पिता को मेडिकल भिजवाया, जहां मानसिंह की मौत हो गई। उसके माता-पिता का इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी जय सिंह सहित चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

हमले में घायल मां
 

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

हमले में घायल पिता

घटना स्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी।

हमले में मानसिंह की मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed