{"_id":"678e598a9c680a75370a158a","slug":"the-accused-of-stealing-from-a-wedding-house-has-been-arrested-the-servant-turned-out-to-be-the-mastermind-ratlam-news-c-1-1-noi1351-2541296-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: शादी वाले घर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, नौकर ही निकला मास्टर माइंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: शादी वाले घर में चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, नौकर ही निकला मास्टर माइंड
Mon, 20 Jan 2025 09:06 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 09:06 PM IST
सार
रतलाम में व्यापारी सुनील मूणत के घर 50 लाख से अधिक की चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे में नौकर पवन और उसके दो साथियों को गिरफ्तार किया। चोरों ने क्राइम शो देखकर योजना बनाई थी। पुलिस ने 65 लाख का सामान, जेवर, नकदी और दो आईफोन बरामद किए।
विज्ञापन
चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एसपी अमित कुमार
विस्तार
रतलाम के दीनदयाल नगर क्षेत्र में व्यापारी सुनील मूणत के घर हुई करीब 50 लाख से अधिक की चोरी पुलिस ने 24 घंटों में खुलासा करते हुए व्यापारी के नौकर सहित उसके दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। मूणत के नौकर को पता था कि सेठ के घर में बहुत पैसा रखा है और सेठ व उसक परिवार शादी के कार्यक्रम में व्यस्त हैं। यही सोचकर आरोपी नौकर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने क्राइम सीरियल देखकर चोरी का प्लान बनाया था।
विज्ञापन
रतलाम के दीनदयाल नगर क्षेत्र में शनिवार रात सुनील पिता माणकलाल मूणत के यहां दो बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोर घर के बाहर पड़ोसी की दीवार से लगे पाइप से चढ़ कर पहली मंजिल की पोर्च पर चढ़े थे। यहां से किचन की खिड़की का कांच तोड़ घर में घुसे। घर के बैडरूम में स्थित अलमारी के लॉक को तोड़ कर करीब 400 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात, सोने की तीन डल्ली, चांदी की सात डल्ली एवं 12 लाख रुपए चुरा ले गए थे। घटना के समय पूरा परिवार बेटे की शादी में महिला संगीत होने पर चंपाविहार मैरिज गार्डन में व्यस्त था। शनिवार रात 12.30 बजे घर मूणत व उनका परिवार घर पहुंचा तो घटना की जानकारी मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने पुलिस की 6 टीमों का गठन किया। इसके बाद पुलिस को सफलता हाथ लगी।
रतलाम एसपी अमित कुमार ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम पर मेल का खुलासा करते हुए बताया कि वारदात के बाद पुलिस ने घटना का सीन रिक्रिएट किया। 6 अलग-अलग टीम बनाई। पुलिस टीमों ने क्षेत्र में लगे 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इसमे दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस को शुरू से नौकर पर शक था। शंका के आधार पर पुलिस ने आरोपी नौकर पवन पिता गौतम डोडियार (25) निवासी मोखमपुरा बाजना को अभिरक्षा में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया। नौकर ने अपने दो साथियों अनिल पिता रतन डामोर (20) तथा अमृतलाल पिता भूरालाल देवड़ा (19) दोनों निवासी तेरमा बाउड़ी शिवगढ़ जिला रतलाम के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
विज्ञापन
चोरी के रुपयों से खरीदे आईफोन
एसपी ने बताया चोरों का क्लू मिलते ही टीम इनके पीछे लगा दी गई। दोनों बदमाशों ने रतलाम से उज्जैन जाने के लिए रेलवे की टिकट ली। लेकिन वह गलती से वड़ोदरा की ट्रेन में चढ़ गए। वड़ोदरा होते हुए इंदौर आ गए। इंदौर में चोरी गए रुपयों में से एप्पल कंपनी के दो मोबाइल खरीदे। बचे रुपयों से भी वह खरीदारी करने वाले थे। लेकिन इसके पहले ही इन्हें पकड़ लिया गया। आरोपियों से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि पूछताछ की तो इनका कहना था कि आज तक कभी एक साथ इन्होंने इतने रुपए नहीं देखे थे। सारे रुपयों से खरीदारी करने का सोच रखा था।
ये सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास सोने की 4 डल्ली, चांदी की सिल्ली 6 नग, सोने-चांदी के जेवरात, 2 आई फोन व 10 लाख 50 हजार रुपए समेत 65 लाख रुपए का सामान जब्त कर लिया है। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की भी अनुशंसा की है।
