फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Ratlam News Drunk bike driver hits auto filled with school children one dead seven injured

Ratlam News: शराबी बाइक चालक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत, सात घायल

Mon, 09 Dec 2024 04:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 09 Dec 2024 04:39 PM IST
सार

शराबी बाइक चालक ने स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी। इस दौरान एक बच्चे की मौत, जबकि सात बच्चे घायल हो गए।

विज्ञापन
Ratlam News Drunk bike driver hits auto filled with school children one dead seven injured
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम में सोमवार सुबह स्कूली बच्चों से भरे ऑटो रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। उसके बाद ऑटो रिक्शा तीन पलटी खा गया। हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। वहीं, सात छात्र घायल हो गए। 

विज्ञापन


रतलाम के बाजना थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह देवड़ाहामा टर्न पर स्कूली बच्चों से भरे ऑटो रिक्शा व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। उसके बाद ऑटो रिक्शा तीन पलटी खा गया। हादसे में ऑटो में सवार छात्र अर्पित पिता प्रकाश उम्र 10 वर्ष निवासी लुक्कीपाड़ा की मौत हो गई। वहीं, लीला पिता शांतिलाल उम्र 17 वर्ष निवासी बाजना, मोहित पिता राकेश उम्र आठ वर्ष, तनवी पिता हरीश उम्र आठ वर्ष, रिया पिता सुंदरलाल उम्र आठ वर्ष, मीनाक्षी पिता विनोद उम्र 11 वर्ष, वीर पिता कालू उम्र 12 वर्ष सभी निवासी केलकच्छ घायल हो गए। हादसा होने के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर बाजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायल बच्चों को पहले बाजना अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल बच्चों को रतलाम मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां घायल बच्चों का इलाज जारी है।
विज्ञापन


मृतक छात्र अर्पित के चाचा मनीष डामर ने बताया कि ऑटो चालक प्रतिदिन की तरह गांव से बच्चों को लेकर बाजना के निजी स्कूल जा रहा था। इसी दौरान बाइक चालक ने सामने से ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे ऑटो तीन पलटी खा गया। ऑटो में आठ से 10 बच्चे सवार थे। मनीष ने बताया कि बाइक सवार लोगों ने शराब पी रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में बाजना थाना प्रभारी प्रेमलता खत्री ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक चालक ने सामने से आकर ऑटो को टक्कर मारी। ऑटो में 10 से 12 बच्चे सवार थे। एक की मौत हुई है, सात बच्चे घायल हुए है। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रतलाम रेफर किया है। जिला पंचायत सदस्य शरद डोडियार ने बताया, घटना उनके वार्ड क्षेत्र की है। हादसे से पहले सड़क से एक बारात जा रही थी। डीजे बज रहा था, बारात में बाइक पर नशे में सवार होकर युवक नाच रहे थे। इस दौरान ऑटो आगे निकला तो बाइक सवार एकदम सामने आ गए। उनसे बचने के चक्कर में ऑटो बाइक से टकराकर कर सड़क पर ही पलटी खा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed