फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   MP News: Senior Congress leader and EX MP Home Minister Bharat Singh passed away in Ratlam Hindi News

MP: कांग्रेस के कद्दावर नेता और गृह मंत्री रहे भारत सिंह का रतलाम में निधन, चल रहे थे बीमार; अंतिम संस्कार कल

Fri, 06 Dec 2024 10:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Dec 2024 10:58 AM IST
सार

कांग्रेस नेता और एमपी के पूर्व गृह भारत सिंह का निधन हो गया। शुक्रवार सुबह उन्होंने रतलाम के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। कल शनिवार को उनका अंतिम संस्कार निवास स्थान गढ़ी के पारिवारिक मुक्तिधाम में किया जाएगा।  

विज्ञापन
MP News: Senior Congress leader and EX MP Home Minister Bharat Singh passed away in Ratlam Hindi News
कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह का निधन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के कद्दावर नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री भारत सिंह का शुक्रवार सुबह रतलाम में निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे, इलाज के लिए उन्हें रतलाम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुबह निधन की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। परिजन भारत सिंह की पार्थिव देह को लेकर रतलाम से उनके निवास स्थान गढ़ी के लिए रवाना हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर आज अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। कल शनिवार सुबह 10.30 बजे उनकी अंतिम यात्रा शुरू होगी, इसके बाद ईदगाह के पीछे पारिवारिक मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

विज्ञापन


बता दें कि भारत सिंह कांग्रेस के कद्दावर नेता और  मध्य प्रदेश की राजनीति में एक बड़ा चेहरा थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के कार्यकाल में गृह और उद्योग मंत्री के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली। उनके निधन से राजनीतिक जगत में भी शोक व्याप्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed