फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mother and her one-month-old son killed after trailer truck hits motorcycle on the Mhow-Neemuch highway

रतलाम: महू-नीमच हाईवे पर खतरनाक हादसा, बाइक को ट्रॉले ने पीछे से मारी टक्कर, मां के साथ एक माह के बच्चे की मौत

Mon, 26 Oct 2026 05:49 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Mon, 26 Oct 2026 05:49 PM IST
सार

रतलाम के नामली में महू-नीमच हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 23 वर्षीय सुगनाबाई और उसके एक माह के बेटे हर्षित की मौत हो गई। पति अनिल गंभीर घायल है, जबकि चार वर्षीय बेटी को मामूली चोट आई। ट्रॉला चालक फरार है। 

विज्ञापन
Mother and her one-month-old son killed after trailer truck hits motorcycle on the Mhow-Neemuch highway
रतलाम हादसे में दो की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महू-नीमच हाईवे पर नामली कृषि उपज मंडी के पास सोमवार सुबह तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय महिला सुगनाबाई और उसके एक माह के बेटे हर्षित की मौत हो गई, जबकि महिला का पति अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उनकी चार वर्षीय बेटी अर्चना को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद ट्रॉला चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मंदसौर जिले के दलोदा के पास स्थित ग्राम लामगरी निवासी 25 वर्षीय अनिल 25 अक्टूबर को रतलाम जिले के ग्राम बड़ौदा स्थित अपनी ससुराल आया था। सोमवार, 26 अक्टूबर की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपने एक माह के बेटे का जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए ससुर की बाइक से पत्नी सुगनाबाई, बेटी अर्चना और बेटे हर्षित के साथ नामली जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- गुना में फायरिंग: 500 बीघा जमीन के बंटवारे ने लिया खूनी मोड़, गोली लगने से भाजपा नेता के छोटे भाई की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक पर चार वर्षीय अर्चना आगे बैठी थी, जबकि सुगनाबाई अपने एक माह के बेटे को गोद में लेकर पीछे बैठी थी। जब वे नामली कृषि उपज मंडी के पास पहुंचे, तभी मंदसौर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही परिवार के सभी सदस्य सड़क पर गिर गए।


मौके पर महिला की मौत, अस्पताल में दम तोड़ा मासूम ने
हादसे में सुगनाबाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनिल और उसका बेटा हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटी अर्चना को मामूली चोट आई। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर नामली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों सहित महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान एक माह के हर्षित ने भी दम तोड़ दिया।

ट्रॉला लेकर फरार हुआ चालक
नामली थाने के एसआई केके पटेल के मुताबिक, बाइक को ट्रॉले से टक्कर मारने की सूचना मिली थी। हादसे के बाद चालक ट्रॉला लेकर फरार हो गया। पुलिस ने हाईवे पर काफी दूर तक उसकी तलाश कराई, लेकिन उसका पता नहीं चला। पुलिस आरोपी चालक और ट्रॉले की तलाश कर रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed