फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Four pairs of Holi and summer special trains will run through Ratlam division see train list

Ratlam News: रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी होली और ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, देखें ट्रेन लिस्ट

Mon, 03 Mar 2025 11:04 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Mon, 03 Mar 2025 11:04 AM IST
सार

रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी होली और ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। ट्रेन लिस्ट देखने के लिए यह पूरी खबर पढ़ लीजिए।

विज्ञापन
Ratlam News Four pairs of Holi and summer special trains will run through Ratlam division see train list
रेल मंडल कार्यालय, रतलाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

होली एवं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों इंदौर पुणे इंदौर, वलसाड खातीपुरा वलसाड, अहमदाबाद ग्वालियर अहमदाबाद,उधना सूबेदारगंज उधना का विभिन्न स्टेशनों से परिचालन स्पेशल किराया पर किया जाएगा।

विज्ञापन


09324/09323 इंदौर पुणे इंदौर स्पेशल
गाड़ी संख्या 09324 इंदौर पुणे स्पेशल 05 मार्च, 2025 से 25 जून, 2025 तक इंदौर से प्रति बुधवार को 11.15 बजे चलेगी। यह ट्रेन देवास 11.50 बजे, उज्जैन 12.40 बजे, नागदा 13.57 बजे तथा रतलाम 14.35 बजे आएगी। यह ट्रेन प्रति गुरुवार को रात्रि 03.10 बजे पुणे आएगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09323 पुणे इंदौर स्पेशल 06 मार्च, 2025 से 26 जून, 2025 तक पुणे से प्रति गुरुवार को प्रातः 05.10 बजे चलेगी। वापसी में यह ट्रेन रतलाम 20.30 बजे, नागदा 21.10 बजे, उज्जैन 22.05 बजे तथा देवास 23.00 बजे पहुंचेगी तथा गुरुवार को 23.55 बजे इंदौर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, उधना, वलसाड, वापी, वसई रोड, भिवंडी रोड, कल्याण एवं लोणावाला स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, बारह स्लीपर, सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआर कोच के साथ चलेगी।
विज्ञापन


09007/09008 वलसाड खातीपुरा वलसाड स्पेशल गाड़ी संख्या 09007 वलसाड खातीपुरा स्पेशल 06 मार्च, 2025 से 26 जून, 2025 तक वलसाड से प्रति गुरुवार को 13.50 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के रतलाम 21.15 बजे, मंदसौर 22.35 बजे, नीमच 23.18 बजे एवं शुक्रवार को चित्तौड़गढ़ रात्रि 01.00 बजे पहुंचेगी। शुक्रवार को प्रातः 08.10 बजे खातीपुरा रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में गाड़ी संख्या 09008 खातीपुरा वलसाड स्पेशल खातीपुरा से प्रति शुक्रवार को सायं 19.05 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के चित्तौडगढ़ शनिवार को रात्रि 02.20 बजे, नीमच 03.03 बजे, मंदसौर 03.44 बजे एवं रतलाम 05.25 बजे पहुंचेगी। शनिवार को दोपहर 12.00 बजे यह ट्रेन वलसाड रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में उधना, वडोदरा, रतलाम, मंदसौर, नीमच, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर, मदार जं., किशनगढ़ एवं जयपुर रेलवे स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। यह ट्रेन एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, बारह स्लीपर, दो सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआर कोच के साथ चलेगी।

09411/09412 अहमदाबाद ग्वालियर अहमदाबाद सुपरफास्ट स्पेशल गाड़ी संख्या 09411 अहमदाबाद ग्वालियर स्पेशल तत्काल प्रभाव से 28 जून, 2025 तक अहमदाबाद से प्रति शनिवार को 20.25 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के रतलाम रविवार को 01.20 बजे, नागदा 02.05 बजे, उज्जैन 03.00 बजे एवं मक्सी 04.23 बजे पहुंचेगी। रविवार को 13.00 बजे ग्वालियर पहुँचेगी। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या 09412 ग्वालियर अहमदाबाद स्पेशल तर? काल प्रभाव से 29 जून, 2025 तक ग्वालियर से प्रति रविवार को 16.30 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के मक्सी 23.52 बजे, उज्जैन सोमवार को 00.40 बजे, नागदा 01.56 बजे एवं रतलाम 02.30 बजे आएगी। सोमवार को 09.05 बजे यह ट्रेन अहमदाबाद पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, गुना, शिवपुरी स्टेशनों पर ठहराव किया गया है। यह ट्रेन एक सेकंड एसी, पांच थर्ड एसी, बारह स्लीपर, दो सामान्य श्रेणी एवं दो एसएलआर कोच के साथ चलेगी।

09117/09118 उधना सूबेदारगंज उधना स्पेशल गाड़ी संख्या 09117 उघना सूबेदारगंज स्पेशल 07 मार्च, 2025 से 27 जून, 2025 तक उधना से प्रति शुक्रवार को 05.45 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के दाहोद 10.20 बजे, रतलाम 13.05 बजे, उज्जैन 15.15 बजे एवं मक्सी जंक्शन 17.05 बजे आएगी। शनिवार को 08.40 बजे यह सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09118 सूबेदारगंज उधना स्पेशल 08 मार्च 2025 से 28 जून 2025 तक सूबेदारगंज से प्रति शनिवार को 19.25 बजे चलेगी। यह ट्रेन रतलाम मंडल के मक्सी रविवार 11.40 बजे, उज्जैन 12.30 बजे, रतलाम 14.35 बजे एवं दाहोद 16.01 बजे पहुंचेगी।


रविवार को यह ट्रेन 20.15 बजे उधना रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में भरूच, वडोदरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, मक्सी, शाजापुर, पचोर रोड, ब्यावरा राजगढ़, रुठियाई, गुना, बदरवास, शिवपुरी, ग्वालियर, मालनपुर, सोनी, भिंड, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन बारह थर्ड एसी, आठ स्लीपर एवं एक एसएलआर कोच के साथ चलेगी। ट्रेनों की अद्यतन सूचना की जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed