{"_id":"679e33f1672b0a898c0e6195","slug":"four-accused-arrested-with-illegal-weapons-5-pistols-and-one-12-bore-country-made-pistol-and-two-live-rounds-seized-ratlam-news-c-1-1-noi1351-2582957-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पांच पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: अवैध हथियारों के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, पांच पिस्टल, एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस जब्त
Sat, 01 Feb 2025 10:58 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:58 PM IST
सार
एसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो शेयर कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे। आरोपी 15 हजार रुपये में अवैध हथियार खरीदते थे और 20 से 25 हजार में बेचते थे।
विज्ञापन
आरोपियों से जप्त किए गए अवैध हथियार
विस्तार
रतलाम पुलिस ने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम के माध्यम से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 अवैध पिस्टल, एक देशी कट्टा और 2 कारतूस जब्त किए हैं। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार सभी आरोपी रतलाम, धार और झाबुआ जिले के निवासी हैं।
रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने शनिवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 31 जनवरी को बिलपांक थाना प्रभारी अय्यूब खान को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ बाहरी लड़के टोल नाके के आसपास अवैध हथियार बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अय्यूब खान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। पुलिस टीम ने टोल नाके के पास स्थित राजू का ढाबा के पास चार लड़कों को आपस में लेन-देन की बातचीत करते और एक-दूसरे को कुछ देते हुए देखा। टीम ने तुरंत चारों लड़कों को पकड़ा और उनकी तलाशी ली।
तलाशी में गणेश पिता छोटूलाल वसुनिया (19) निवासी ग्राम खंडीगारा जिला धार के पास से मैग्जीन लगी एक पिस्टल, एक देशी कट्टा और जींस की दाहिनी जेब में दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। मोहित पिता कंवरलाल पाटीदार (24) निवासी ग्राम करवड़ जिला झाबुआ) के पास से एक मैग्जीन लगी पिस्टल, जबकि एक नाबालिग आरोपी के पास से एक मैग्जीन लगी पिस्टल जब्त की गई। साथ ही महेश पिता प्रकाश भंवर (18) निवासी ग्राम जैतपाड़ा थाना बिलपांक) को भी गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपी महेश पिता प्रकाश भंवर ने बताया कि उसने अपने खेत में दो पिस्टल गाड़कर रखी हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खेत में गड़ी दो पिस्टल भी जब्त कर ली। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्हें राहुल पिता मुन्ना निवासी ग्राम छनगारा जिला धार अवैध हथियार उपलब्ध कराता है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हथियारों के साथ फोटो शेयर कर अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करते थे। आरोपी 15 हजार रुपये में अवैध हथियार खरीदते थे और 20 से 25 हजार रुपये में बेचते थे।