फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News EOW arrested Assistant Accounts Officer taking bribe of 15 thousand this is why he had asked bribe

Ratlam News: सहायक लेखा अधिकारी को 15 हजार रिश्वत लेते EOW ने किया गिरफ्तार, इसलिए मांगा था घूस

Fri, 31 Jan 2025 06:42 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 06:42 PM IST
सार

रतलाम जिले की आलोट जनपद पंचायत के सहायक लेखा अधिकारी, मनरेगा को EOW ने 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा नंदन फलोद्यान योजना के दो लाख रुपये के बिल का भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Ratlam News EOW arrested Assistant Accounts Officer taking bribe of 15 thousand this is why he had asked bribe
गिरफ्त में आरोपी मनीष लालावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले की आलोट जनपद पंचायत के सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा को EOW ने 15 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा नंदन फलोद्यान योजना के दो लाख रुपये के बिल का भुगतान करने के लिए रिश्वत की मांग की गई थी।

विज्ञापन


EOW डीएसपी अमित वट्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि रतलाम की आलोट जनपद पंचायत के मनरेगा सहायक लेखापाल मनीष लालावत द्वारा ग्राम लोनी पंचायत के सरपंच से दो लाख रुपये का बिल पास करने की एवज में आठ प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने पर टीम का गठन किया गया। टीम शुक्रवार दोपहर आलोट के जनपद पंचायत भवन परिसर पहुंची और फरियादी सत्यनारायण बोड़ाना सरपंच ग्राम लोनी जनपद पंचायत आलोट को रिश्वत की राशि देने के लिए भेजा। जैसे ही फरियादी सत्यनारायण बोड़ाना ने लेखापाल मनीष लालावत को केमिकल लगे 15 हज़ार रुपये रिश्वत के रूप में दिए। वैसे ही मौके पर मौजूद टीम के सदस्यों ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत लोनी के सरपंच सत्यनारायण बोड़ाना ने बताया कि लेखापाल द्वारा लंबे समय से नंदन फलोद्यान योजना के दो लाख रुपये के बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा था। भुगतान की एवज में कमीशन की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत मैंने EOW को की। शिकायत सही पाई जाने पर EOW की टीम ने आरोपी लेखापाल मनीष लालावत को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। EOW की टीम में डीएसपी अजय कैथवास, निरीक्षक रीमा यादव, निरीक्षक अनिल शुक्ला, एसआई अर्जुन मालवीय, एएसआई अशोक राव, प्रधान आरक्षक मोहन पाल, संतोष शर्मा, मनोज, गौरव जोशी, विशाल बादल और कॉन्स्टेबल चंद्रशेखर शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed