फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Woman coming home by train molested, people thrashed

Ratlam: ट्रेन से घर आ रही महिला से छेड़छाड़, लोगों ने उतारा मनचले का आशिकी का भूत, पकड़कर जमकर धुना

Sun, 13 Aug 2023 05:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 13 Aug 2023 05:38 PM IST
सार

ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ करना युवक को महंगा पड़ गया। महिला ने परिजनों को बुलवाकर उसकी जमकर पिटाई करवा दी। युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

विज्ञापन
Ratlam: Woman coming home by train molested, people thrashed
रतलाम में छेड़छाड़ करने वाले युवक को लोगों ने पकड़कर पीट दिया. - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम में महिला से छेड़छाड़ करने वाले युवक की जमकर पिटाई का मामला सामने आया है। महिला ट्रेन से घर लौट रही थी, अकेली पाकर युवक ने उससे छेड़छाड़ कर दी। महिला ने घरवालों को खबर की। परिजनों ने स्टेशन पर ही परेशान करने वाले युवक को पकड़ा और पीट दिया। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार विवाहित महिला अपने ससुराल भीलवाड़ा से चलकर जावरा आने के लिए ट्रेन में सवार हुई थी। उसी ट्रेन में खंडवा का एक युवक मोहम्मद सईद पिता मोहम्मद सिद्दीक भी सवार था। ट्रेन में मौका मिलने पर युवक महिला के साथ अभद्र व्यवहार करते छेड़छाड़ करने लगा। परेशान होकर महिला ने अपने परिजनों को जावरा में सूचित किया। सूचना मिलते ही महिला के परिजन जावरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। ट्रेन स्टेशन पर पहुंचते ही युवक को ट्रेन से उतार लिया और वहीं उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान महिला ने भी युवक की पिटाई की। 
विज्ञापन


जावरा शहर थाना पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को छुड़वाया और थाने लेकर आई। उसके बाद शहर थाना पुलिस ने युवक को जीआरपी पुलिस के हवाले कर दिया। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed