फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Stadium wall broken over Chief Minister's programme, Congress-sports organization and players angry

Ratlam: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तोड़ी स्टेडियम की दीवार, कांग्रेस-खेल संगठन और खिलाड़ी नाराज

Mon, 03 Apr 2023 06:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 06:19 PM IST
सार

सीएम के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम के एक तरफ की दीवार को तोड़ दिया गया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस को मिलने के बाद सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। 

विज्ञापन
Ratlam: Stadium wall broken over Chief Minister's programme, Congress-sports organization and players angry
नेहरू स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम के एक तरफ की दीवार को तोड़ दिया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम शहर में 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के रतलाम दौरे के पहले कांग्रेस को बड़ा मुद्दा मिल गया है। सीएम के नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर स्टेडियम के एक तरफ की दीवार को तोड़ दिया गया है। इस बात की जानकारी कांग्रेस को मिलने के बाद सोशल मीडिया पर सीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वहीं खेल संगठनों के साथ खिलाड़ियों ने भी इसका विरोध जताते हुए नाराजगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता पारस सकलेचा ने आरोप लगाते हुए कहा कि नेहरू स्टेडियम की 105 मीटर लंबी और 3 मीटर ऊंची नवनिर्मित दीवार को तोडक़र आम जनता के रुपये का दुरुपयोग किया है। रतलाम में 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे में विकास कार्यों लोकार्पण, भूमिपूजन और प्रबुद्धजनों से चर्चा का कार्यक्रम शामिल है। इसी की तैयारियों में जुटे नगर निगम प्रशासन और अन्य विभागों द्वारा स्टेडियम की अंबेडकर मैदान तरफ वाली बाउंड्रीवॉल तोड़ दी गई।
विज्ञापन


स्टेडियम की बाउंड्रीवॉल तोड़े जाने को लेकर खिलाड़ियों ने विरोध दर्ज करवाया है। खिलाड़ियों की मानें तो स्टेडियम में खेल से ज्यादा दूसरे आयोजन होते हैं, जिस कारण से स्टेडियम और मैदान बार-बार खराब हो जाता है। इतना ही नहीं मैदान में आयोजन होने से खिलाड़ियों को अभ्यास करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed