फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam's daughter honored in UK Parliament, Young Achievers Award in House of Commons, hailed India

MP News: रतलाम की बेटी ब्रिटेन की संसद में सम्मानित, हाउस ऑफ कॉमंस में यंग अचीवर्स अवॉर्ड,लगाया भारत का जयकारा

Wed, 26 Apr 2023 04:39 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 26 Apr 2023 04:39 PM IST
सार

रतलाम की मयूरी चोरड़िया को ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ कॉमंस में यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। मयूरी ने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि प्रत्येक भारतवासी का है। अंत में उन्होंने ब्रिटेन की संसद में 'जय भारत' बोल कर भारत का गौरव बढ़ाया और विदेशी भूमि पर भारत का परचम लहराया।

विज्ञापन
Ratlam's daughter honored in UK Parliament, Young Achievers Award in House of Commons, hailed India
मयूरी चोरड़िया को ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ कॉमंस में यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत देश की बेटी मयूरी चोरड़िया को ब्रिटेन की संसद हाउस ऑफ कॉमंस में यंग अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट रहीं मयूरी ने सम्मान प्राप्त कर देश के साथ रतलाम का नाम भी गौरवान्वित किया है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर यह सम्मान बीते दिनों ब्रिटेन की संसद के हाउस ऑफ कॉमंस में मिनिस्टर ऑफ लोकल गवर्नमेंट एंड फैथ सारा ओहन के द्वारा दिया गया। 
विज्ञापन


अवॉर्ड सेरेमनी में ब्रिटेन के मेंबर ऑफ पार्लियामेंट तथा एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी ऑफ कंजरवेटिव कमिटी, बॉब  ब्लैकमैन, मिनिस्टर ऑफ़ ट्रेड पॉलिसी, गेरिथ रिचर्ड थॉमस तथा संसद के अनेक सम्मानित एमपी तथा एमएलए शामिल थे। यह अवॉर्ड मयूरी को उनके द्वारा प्राप्त की गई विशेष उपलब्धियों के लिए तथा उनके द्वारा सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और व्यवसायिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिए दिया गया। 
विज्ञापन


मयूरी ने अपने भाषण में कहा कि वे समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा ग्लोबल इकोनॉमी, सोशल वेलफेयर, एनवायरनमेंट इंपेक्ट और इकोनॉमिक एंपावरमेंट में विशेष सुधार लाना उनका मुख्य उद्देश्य है। वे बीते 20 वर्षों से इन सभी क्षेत्रों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निरंतर कार्यरत हैं। मयूरी का उद्देश्य संपूर्ण विश्व में, शांति, अहिंसा तथा सद्भाव लाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अवॉर्ड लेने के दौरान मयूरी ने कहा कि यह अवॉर्ड सिर्फ उनका ही नहीं बल्कि प्रत्येक भारतवासी का है। अंत में उन्होंने ब्रिटेन की संसद में 'जय भारत' बोल कर भारत का गौरव बढ़ाया और विदेशी भूमि पर भारत का परचम लहराया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed