मध्यप्रदेश: भाजपा के मौजूदा विधायक का बड़ा आरोप, रतलाम ग्रामीण सीट डेढ़ करोड़ में बेची
दरअसल, मध्यप्रदेश कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया है जिसमें डामर उनके घर आए कुछ लोगों को डेढ़ करोड़ में मकवाना को टिकट दिए जाने का आरोप लगाते दिख रहे हैं।
भाजपा विधायक का ख़ुलासा :
रतलाम ग्रामीण के वर्तमान भाजपा विधायक मथुरा लाल डामर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुये कहा है कि- “भाजपा ने डेढ़ करोड़ रुपए लेकर दिलीप मकवाना को रतलाम ग्रामीण सीट का टिकट बेचा है”।विज्ञापन विज्ञापन
भाजपा के चरित्र का चित्रण करता वास्तविक चित्र..! pic.twitter.com/1D8BFRUDq1 — MP Congress (@INCMP) November 3, 2018
बताया जा रहा है कि भाजपा की लिस्ट में नाम आने के बाद दिलीप मकवाना अपने समर्थकों को साथ लेकर मौजूदा विधायक मथुरा लाल डामर के घर पहुंचे थे। जहां घर की दहलीज पर ही दोनों पक्षों के बीच कहा-सुनी हुई। वीडियो में डामर को ये कहते हुए भी सुना जा सकता है कि मकवाना पार्टी के कार्यकर्ता न होकर कर्मचारी हैं।
दरअसल, 2013 में डामर ने कांग्रेस के हाथ से ये सीट छीन कर अपना दबदबा कायम किया था। जाहिर है, इस बार भी उन्हें टिकट मिलने की पूरी उम्मीद थी। यही वजह है कि अब दिलीप मकवाना को टिकट दिए जाने की वजह से विवाद गरमा रहा है।
