फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: On the last day of campaigning, BJP-Congress threw power, Kamal Nath's road show, BJP's Vijay Sankalp vehicle rally

Ratlam: प्रचार के अंतिम दिन भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत, कमलनाथ का रोड शो, BJP की विजय संकल्प वाहन रैली

Mon, 11 Jul 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Jul 2022 04:44 PM IST
सार

रतलाम में इस बार नगर निगम का चुनाव बहुत ही रोचक हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस के द्वारा सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर तीखे प्रहार किए जा रहे हैं। वहीं मंच से भी आरोप-प्रत्यारोप के माध्यम से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Ratlam: On the last day of campaigning, BJP-Congress threw power, Kamal Nath's road show, BJP's Vijay Sankalp vehicle rally
रतलाम चुनाव - फोटो : Social Media

विस्तार

रतलाम नगर निगम चुनाव के पूर्व सोमवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के नेताओं ने प्रचार में ताकत झोंक दी। भाजपा की ओर से युवा मोर्चा द्वारा विजय संकल्प रैली आयोजित जा रही है, तो वहीं दूसरी और कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ का रोड शो करवाया जा रहा है।
विज्ञापन


रतलाम में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट और पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ कुछ देर बाद रोड शो करने जा रहे हैं। रतलाम पहुंचे कमलनाथ द्वारा रतलाम के विजन को लेकर प्रबुद्धजनों की बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें उनके मत मांगे गए हैं।
विज्ञापन


कोई दूसरी ओर भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा शहर में विजय संकल्प वाहन रैली आयोजित कर मतदाताओं को पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। रैली के समापन अवसर पर आयोजित सभा में मंत्री मोहन यादव मतदाताओं के बीच अपनी बात रखेंगे। रतलाम में इस बार नगर निगम का चुनाव बहुत ही रोचक हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस के द्वारा सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर तीखे प्रहार किए जा रहे हैं। वहीं मंच से भी आरोप-प्रत्यारोप के माध्यम से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed