फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Miscreants entered house at midnight and attacked priest with knife

Ratlam News: आधी रात को घर में घुसे बदमाशों ने पुजारी पर किया चाकू से हमला, पुलिस तलाश में जुटी

Tue, 30 Jan 2024 07:00 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 30 Jan 2024 07:00 PM IST
सार

आधी रात को घर में घुसे बदमाशों ने पुजारी पर चाकू से हमला कर दिया। मामले की सूचना पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Ratlam News Miscreants entered house at midnight and attacked priest with knife
पुलिस थाना रतलाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र बिचलावास में गत रात्रि आधा दर्जन बदमाशों ने एक मकान का दरवाजा तोड़कर एक पुजारी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। पुजारी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रतलाम शहर के बिचलावास क्षेत्र में कबीर साहब जैन मंदिर के पीछे ट्रस्ट के भवन में किराए से रहने वाले अवधेश पिता श्याम सुंदर त्रिवेदी के मकान में गत रात्रि करीब दो बजे पुरानी रंजिश के चलते करीब आधा दर्जन बदमाश दरवाजा तोड़कर घुसे और पुजारी अवधेश तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया। घायल ने बताया, बीती रात वह अपने घर में सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे के लगभग उन्हें दरवाजा तोड़ने की आवाज आई।
विज्ञापन


फरियादी के अनुसार, घर में घुसने वालों में भय्यू मराठा और उसके साथ पांच-छह लोग और थे। आरोपी भय्यू ने चाकू से उनके ऊपर हमला कर दिया। परिवार वाले बचाने आए तो उन पर भी आरोपी के साथ आए साथियों ने हमला किया। पुजारी अवधेश त्रिवेदी की रिपोर्ट पर स्टेशन रोड थाना पुलिस ने भय्यू मराठा सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा- 307, 458, 147, 148, 149 के तहत केस दर्ज किया है। घायल अवधेश त्रिवेदी पिछले 30 वर्षों से मंदिर के पुजारी का कार्य कर रहे हैं। घटना का कारण आपसी विवाद के अलावा प्रेम-प्रसंग से जुड़ा होना भी बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed