फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam gold-silver price, gold 55400 per 10 grams and silver 67 thousand rupees per kg

Gold Price: फिर उछले सोना-चांदी के भाव, रतलाम में सोना 55400 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 67 हजार रुपये प्रति किलो

Wed, 04 Jan 2023 06:25 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 06:25 PM IST
सार

रतलाम के सर्राफा बाजार में सोना 55400 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 67 हजार रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक गतिविधियों और बदलते हालातों के चलते बीते एक सप्ताह से सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी से इजाफा हुआ है।

विज्ञापन
Ratlam gold-silver price, gold 55400 per 10 grams and silver 67 thousand rupees per kg
gold rate today - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में अपनी शुद्धता और गुणवत्ता के लिए पहचाने जाने वाले रतलाम के सराफा बाजार में सोना-चांदी के भाव ने तेजी पकड़ ली है। बुधवार को रतलाम के सर्राफा बाजार में सोना 55400 प्रति 10 ग्राम तो चांदी 67 हजार रुपये प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक गतिविधियों और बदलते हालातों के चलते बीते एक सप्ताह से सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेजी से इजाफा हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन


शादियों के सीजन के पूर्व सराफा में तेजी का असर सबसे ज्यादा इन्हीं परिवारों में पड़ेगा, जिनके घरों में आगामी माह में विवाह समारोह आयोजित होना है। दरअसल बीते एक माह के दौरान सोने के दाम 2000 प्रति 10 ग्राम तो चांदी के दाम 5000 प्रति किलोग्राम तक बढ़ गए हैं। रतलाम सराफा बाजार के व्यापारियों की मानें तो आने वाले दिनों में दोनों ही धातुओं की कीमत में और अधिक वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रतलाम सहित देशभर के सर्राफा बाजार में दोनों धातुओं में आई तेजी की सबसे बड़ी वजह रूस और यूक्रेन के युद्ध के बाद अब चीन में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार होना बताई जा रही है, लेकिन चीन में कोरोना असर का हमारे यहां कितना प्रभाव डालेगा यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।  लेकिन वैश्विक बाजार में हुईं उथल-पुथल का असर अब सोने-चांदी कीमतों पर नजर आने लगा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed