फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Fire broke out in field due to fireworks, two groomsmen who ran to extinguish it died

Ratlam: शादी की रस्म के दौरान आतिशबाजी से खेत में लगी आग, बुझाने दौड़े दो बरातियों की कुएं में गिरने से मौत

Sun, 14 Apr 2024 09:47 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 14 Apr 2024 09:47 PM IST
सार

रतलाम जिले में दूल्हे से खेजड़ी काटने की रस्म निभाई जा रही थी। इस दौरान दूल्हे के परिजनों ने आतिशबाजी की, जिससे निकली चिंगारी गेहूं के खेत में पहुंच गई और खेत में आग लग गई। बुझाने पहुंचे दो लोग कुएं में गिर गए, जिससे उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Ratlam: Fire broke out in field due to fireworks, two groomsmen who ran to extinguish it died
कुएं में गिरे युवक को तलाशने उतरती एसडीआरएफ की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के सैलाना के निकट एक खेत में शादी की रस्म निभाने के दौरान की गई आतिशबाजी से खेत में आग लग गई। आग लगती देख आग को बुझाने के लिए दौड़े दो बरातियों की बिना मुंडेर के कुए में गिरने से मौत हो गई। घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। दोनों मृतकों में से एक युवक का शव रात को ही निकाल लिया गया था जबकि दूसरे युवक का शव सुबह रतलाम एसडीआरएफ की टीम ने निकाला। 
विज्ञापन


रतलाम जिले के सैलाना के समीप ग्राम भैंसाडाबर में शनिवार को बद्रीलाल निनामा की बेटी की शादी थी। इसके लिए गोविंद डिंडोर की बरात पिपलौदा तहसील के गांव बड़ौदा से बद्रीलाल निनामा के घर जा रही थी। गांव से कुछ दूरी पर बरात रोककर दूल्हे से खेजड़ी काटने की रस्म निभाई जा रही थी। इस दौरान दूल्हे के परिजनों ने आतिशबाजी की, जिससे निकली चिंगारी गेहूं के खेत में पहुंच गई और खेत में आग लग गई। आग लगती देख बारात में शामिल अजय बामनिया और विनोद निंबड़वा आग बुझाने के लिए दौड़े इस दौरान अचानक वे बिना मुंडेर के कुए में जा गिरे। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना 100 डायल को सूचना दी गई। सूचना पर सैलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बरातियों व ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे कुएं में उतरकर अजय बामनिया को बाहर निकाला। एम्बुलेंस से उसे तुरंत सैलाना अस्पताल भेजा गया। अजय के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जबकि विनोद निंबड़वा के शव के लिए काफी देर तक सर्चिंग चली लेकिन रात में उसका शव नही मिला। सुबह रतलाम से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने रस्सियों के सहारे कुए में उतर कर विनोद निंबड़वा के शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन


सैलाना थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया कि कुआं करीब 70 से 80 फीट गहरा था। इसकी बनावट भी अजीब है। कुआं ऊपर से चौड़ा है तो नीचे संकरा है। और कुएं पर मुंडेर भी नहीं थी। ऊपर पानी और नीचे कीचड़ था। ऐसे में युवक को तलाशने में काफी दिक्कत आ रही थी। रात में ही क्रेन मंगाई गई, लेकिन वह भी छोटी पड़ गई। सुबह उजाला होने के बाद विनोद का शव कीचड़ में फंसा दिखा। रस्सियों के सहारे एसडीआरएफ के जवान कुएं में उतरे। सुबह करीब 9 बजे शव को निकाला जा सका। दोनों के शव के पीएम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए। बताया जा रहा है कि मृतक अजय बड़ौदा गांव के सरपंच अनिल बामनिया का छोटा भाई है। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। विनोद की शादी एक साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed