फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Dissatisfied with police action in case of death in accident, MLA Kamleshwar Dodiyar sat on strike

Ratlam: सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस कार्यवाही से असंतुष्ट विधायक कमलेश्वर डोडियार धरने पर बैठे

Thu, 15 Feb 2024 10:46 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 10:46 PM IST
सार

रतलाम जिले के सैलाना-सरवन के बीच ग्राम आंबाकुडी के पास बुधवार रात एक युवक को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। मामले में पुलिस कार्रवाई से विधायक कमलेश्वर डोडियार नाराज हो गए और धरने पर बैठ गए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने चर्चा कर धरना समाप्त करवाया।

विज्ञापन
Ratlam: Dissatisfied with police action in case of death in accident, MLA Kamleshwar Dodiyar sat on strike
रतलाम विधायक कमलेश्वर डोडियार धरने पर बैठ गए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम अंबाकुडी के समीप बीती रात एक अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। अस्पताल में डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह जब विधायक कमलेश्वर को मामले की जानकारी मिली तो वे मृतक के घर पहुंचे। यहां मामले की जानकारी ली व पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से असंतुष्ट होकर सड़क पर धरने पर बैठ गए। सैलाना थाना पुलिस और सरवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई से अवगत करवाया। इसके बाद विधायक डोडियार ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार रतलाम जिले के सैलाना-सरवन के बीच ग्राम आंबाकुडी के पास बुधवार रात एक युवक को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। सैलाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अंबाकुड़ी के पास सड़क पर एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर सैलाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान ग्राम आंबाकुड़ी के शंभू के रूप में हुई थी। पुलिस ने गुरुवार सुबह मृतक के शव का पीएम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर चालक की तलाश शुरू की। 
विज्ञापन


इधर भोपाल से रात में सैलाना पहुंचे विधायक कमलेश्वर डोडियार को सुबह मामले की सुचना लगने पर वह मृतक के घर ग्राम आंबाकुडी पहुंचे। यहां परिजनों से विधायक डोडियार ने पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई की जानकारी ली। इससे वे असंतुष्ट दिखे जिसको लेकर वे गांव के बाहर सड़क पर धरने पर बैठ गए। विधायक के धरने पर बैठने की सूचना पर आसपास के ग्रामीण भी बड़ी संख्या में एकत्रित हो गए और उनके साथ धरने पर बैठ गए। धरने की जानकारी मिलने पर सैलाना और सरवन थाने के पुलिस अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और विधायक से चर्चा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे सैलाना एसडीआईओपी इदला मौर्य और सैलाना थाना प्रभारी अयुब खान ने विधायक कमलेश्वर डोडियार को अभी तक की गई पुलिस कार्रवाई से अवगत कराते हुए बताया कि मृतक को एक ट्रक ने टक्कर मारी थी, जिसकी पहचान कर ली गई। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। चालक का मोबाइल बंद आ रहा है। इसकी तलाश की जा रही है। पुलिस की इस करवाई से विधायक संतुष्ट नजर आए। इसके बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। धरना समाप्त होते परिजन मृतक का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed