फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam collector has taken action against five usurers on the complaint of two women

Ratlam: ब्याजखोरों पर कलेक्टर की कार्रवाई, शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज, दुकान से ब्लैंक चेक-शपथ पत्र बरामद

Wed, 22 Mar 2023 06:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 22 Mar 2023 06:01 PM IST
सार

रतलाम कलेक्टर ने पांच सूदखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के समक्ष सूदखोरों से परेशान सुनीता बोयल और सपना खरे ने ब्याजखोरी की शिकायत की थी।

विज्ञापन
Ratlam collector has taken action against five usurers on the complaint of two women
रतलाम कलेक्टर ने पांच सूदखोरों पर कसा शिकंजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम में कलेक्टर ने पांच ब्याजखोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। ब्याजखोरों से परेशान दो महिलाओं ने कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी इस मामले को लेकर शिकायत की थी। कलेक्टर ने पहले तो ब्याजखोर को अपने दफ्तर में बुलाया और जोरदार फटकार लगाई। उसके बाद महिलाओं की शिकायत पर पुलिस ने भी आरोपी भगवानदास सतवानी और उसके चार अन्य साथियों के खिलाफ ब्याजखोरी का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


शिकायत को लेकर कलेक्टर ने गंभीरता बरतते हुए पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी से इस मामले की चर्चा की। उसके बाद पुलिस की टीम में सतवानी के घर और दुकान की तलाशी ली। इस दौरान में उसकी दुकान से कई सारे ब्लैंक चेक और प्रॉमेसरी नोट और शपथ पत्र मिले। उसके आधार पर पुलिस ने सतवानी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर कार्यालय में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के समक्ष सखवाल नगर निवासी सुनीता बोयल और सपना खरे ने भगवानदास सतवानी और उसके अन्य साथियों के खिलाफ ब्याजखोरी की शिकायत की थी। सुनीता ने बताया कि उसने बेटे की शादी में ठाकुरदास सतवानी से ढाई लाख रुपये लिए थे। इसके बदले सतवानी ने चेक और एटीएम कार्ड गिरवी रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि सतवानी एटीएम से 10 हजार रुपये हर महीने निकालता था, जिसका 3,750 ब्याज और 6,250 मूल में करता था। अब हमने उससे पूछा कि कितने रुपये उतरे और कितने बाकी हैं। इस पर वह कहता है कि अभी बहुत पैसा बाकी है। मूल रुपया नहीं उतरा है और ज्यादा सवाल-जवाब करोगे तो चेक लगाकर जेल भिजवा देंगे।


इसी प्रकार का आवेदन सपना ने भी दिया था। उसने बताया कि बेटे की शादी में ठाकुरदास सतवानी से तीन लाख 40 हजार रुपये लिए थे। हमारे छह एटीएम कार्ड गिरवी रखकर डेढ़ प्रतिशत ब्याज पर राशि ली थी। सतवानी एटीएम से 15 हजार रुपये हर महीने निकालता था। उसका 5,100 ब्याज और 9,900 रुपये मूल में कटा। उससे जब पूछा कि हमारे कितने रुपये उतरे, कितने बाकी हैं। इस पर उसने मुझे भी डरा-धमका दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed