फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Burglary in police colony, locks of six houses broken, thieves took pistol of MLA's PSO

Ratlam: पुलिस कॉलोनी में सेंधमारी, छह घरों के ताले टूटे, विधायक के पीएसओ की पिस्टल ले गए चोर

Wed, 26 Oct 2022 08:24 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 26 Oct 2022 08:24 AM IST
सार

रतलाम के जावरा में 24वीं बटालियन में आधा दर्जन क्वार्टरों के ताले टूटे हैं। सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत के सुरक्षा अधिकारी लक्ष्मणसिंह भूरिया की पिस्टल भी चोरी हुई है। 

विज्ञापन
Ratlam: Burglary in police colony, locks of six houses broken, thieves took pistol of MLA's PSO
रतलाम के जावरा में पुलिस कॉलोनी में चोरी का मामला सामने आया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के जावरा में 24वीं बटालियन में दिवाली से पहले की रात आधा दर्जन क्वार्टरों के ताले टूटे हैं। बटालियन में चोरी के बाद पूरे परिसर में हडक़ंप है। ज्यादातर क्वार्टर खाली थे। उनमें कुछ नहीं गया। हालांकि, सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत के पीएसओ लक्ष्मणसिंह भूरिया के क्वार्टर से उसकी पिस्टल चोरी हुई है। अति-सुरक्षित क्षेत्र में चोरी की वारदात ने पुलिस और बटालियन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


सैलाना विधायक हर्षविजय गहलोत का पीएसओ लक्ष्मणसिंह भूरिया एक दिन पहले ही विधायक के यहां से छुट्टी पर आया था। रविवार को अपने झाबुआ जिला स्थित मुख्य निवास पर दीपावली मनाने के लिए गया था। अपनी पिस्टल क्वार्टर पर ही छोड़कर चला गया। सोमवार सुबह जैसे ही क्वार्टरों के ताले टूटने  की जानकारी लगी तो एक के बाद एक ताले चेक करने पर करीब एक दर्जन क्वार्टरों के ताले टूटे हुए मिले। इसमें पीएसओ भूरिया के क्वार्टर का ताला भी टूटा हुआ था। दोपहर में वे भी बटालियन पहुंचे। पता चला कि उनकी पिस्टल बदमाश क्वार्टर का ताला तोडक़र ले गए हैं। शहर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बटालियन के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन


रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी का कहना है कि बटालियन में कुछ जवान परिवारों के साथ रहते हैं। कुछ जवान अकेले। परिसर में चार-पांच जगह ताले टूटे हैं। उनमें से कोई सामान नहीं गया है। सैलाना विधायक हर्षविजय गेहलोत के पीएसओ लक्ष्मण भूरिया की पिस्टल चोरी हुई है। जावरा सीएसपी अभिषेक आनंद ने कहा कि चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़़ लेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed