फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Angry assistant secretaries took out the Lotan Yatra for not hearing

Ratlam: सुनवाई नहीं होने से नाराज सहायक सचिवों ने की लोटन यात्रा, कालिका माता के दरबार में पहुंच सौंपा ज्ञापन

Mon, 03 Apr 2023 05:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 05:13 PM IST
सार

सहायक सचिवों ने ऱतलाम में कालिका माता मंदिर तक लोटन यात्रा निकालकर मां के दरबार में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। ग्राम रोजगार सहायक संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 

विज्ञापन
Ratlam: Angry assistant secretaries took out the Lotan Yatra for not hearing
रतलाम में नाराज कर्मचारियों ने तपती धूप में लोटन यात्रा निकाली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम में हड़ताल पर चल रहे ग्राम रोजगार सहायकों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया है। सहायक सचिवों ने गुलाब चक्कर से कालिका माता मंदिर तक लोटन यात्रा निकालकर मां के दरबार में पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है। ग्राम रोजगार सहायक संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


5 अप्रैल को सहायक सचिव भोपाल में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचेंगे। इससे पूर्व उन्होंने तपती गर्मी में सड़क पर लोटकर लोटन यात्रा निकाल कर ज्ञापन सौंपा है। दरअसल मानदेय बढ़ाए जाने, अनुकंपा नियुक्ति सहित अन्य मांगों को लेकर 13 मार्च से पंचायत सहायक सचिव संगठन काम बंद कर हड़ताल पर हैं। प्रशासन द्वारा उन्हें नजरअंदाज किए जाने को लेकर ग्राम रोजगार सहायकों ने अनूठे तरीके से मां कालिका के दरबार में पहुंचकर गुहार लगाई है।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम रोजगार सहायकों ने पहले गुलाब चक्कर में धरना देकर नारेबाजी की। जिसके बाद कालका माता परिसर में लोटन यात्रा कर कालिका माता मंदिर में अपना ज्ञापन सौंपा है। सहायक सचिव संगठन के जिला अध्यक्ष निर्भयराम पाटीदार का कहना है कि जब उनकी गुहार कोई नहीं सुन रहा है तो उन्होंने मां कालिका से गुहार लगाई है कि माता उन्हें  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिलवा दे और उनकी मांगों को पूर्ण करवाएं। जिले से सहायक सचिव संगठन 5 अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलने भोपाल जाने की तैयारी में है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed