{"_id":"661d4adcd59c04030a07df5c","slug":"ratlam-a-young-man-who-was-making-a-reel-on-instagram-was-stabbed-to-death-by-a-wedding-guest-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: इंस्टाग्राम पर रील बना रहे युवक को बराती ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी को ग्रामीणों ने बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: इंस्टाग्राम पर रील बना रहे युवक को बराती ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी को ग्रामीणों ने बांधा
Mon, 15 Apr 2024 09:12 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 15 Apr 2024 09:12 PM IST
सार
रतलाम में एक शादी समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रात में आए एक शख्स ने मजाक कर रहे युवक को चाकू मार दिया। आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक की बाद में मौत हो गई।
विज्ञापन
रतलाम में हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम के सैलाना के ग्राम कोटड़ा में आयोजित एक शादी समारोह में रील बनाते समय हंसी-मजाक करना एक युवक को महंगा पड़ गया। तीन दोस्तों की चल रही हंसी-मजाक में बरात में आए एक युवक ने युवक को चाकू मार दिया। जिसे तुरंत सैलाना अस्पताल ले जाया गया, यहां प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। मामले के पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम कोटड़ा में रतन चारेल की बेटी की शादी सोमवार सुबह थी। जिसका खाना चल रहा था। इसी दौरान गांव के परवेश मईड़ा अपने दोस्त मुकेश व सरपंच निनामा आपस में बैठकर मोबाइल पर रील्स बनाकर हंसी-मजाक कर रहे थे। तभी सामने बैठा बराती रामलाल पिता कालू गोदा इनके पास पहुंचा और बोला कि तुमने मुझे गाली क्यों दी। उन्होंने कहा कि हमने गाली नहीं दी, हम तो आपस में बात कर रहे हैं। इसी बात को लेकर सांवलियारुंडी निवासी रामलाल ने परवेश को चाकू मार दिया। परवेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में सैलाना शासकीय अस्पताल ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन परवेश की रास्ते में ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद रामलाल ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सैलाना प्रभारी अय्यूब खान दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। सैलाना थाना प्रभारी अयुब खान ने बताया कि मृतक व उसके दो दोस्त आपस में इंस्टाग्राम पर रील्स बना रहे थे। मोबाइल के कैमरे को लेकर बातचीत चल रही थी। आरोपी को लगा कि उस टोंड मार रहे हैं तो उसने विवाद करते हुए चाकू मार दिया। आरोपी को राउंडअप कर लिया है। जांच की जा रही है।