{"_id":"5bb05623d9b7a0e78d834259b659fedd","slug":"rapists-on-bail-feed-poison-to-survivor-in-hoshangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमानत पर छूटे बलात्कारियों ने पीड़िता को पिलाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमानत पर छूटे बलात्कारियों ने पीड़िता को पिलाया जहर
अमर उजाला
Updated Mon, 30 Sep 2013 11:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में बलात्कार के दो आरोपियों ने जमानत पर छूटने के बाद 24 साल की एक लड़की को जहर पिला दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक 16 से 24 अगस्त के बीच पीड़िता के साथ तीन लोगों ने बलात्कार किया था। पुलिस के मुताबिक पीड़िता पर दबाव बनाने के बाद भी जब उसने अपनी शिकायत वापस नहीं ली तो आरोपियों ने उसे जहर पिला दिया।
पीड़िता के मुताबिक तीन आरोपियों में से दो लोग उसके घर आए और कहा कि अपनी शिकायत वापस ले ले। जब उसने मना कर दिया तो उन दोनों ने पीड़िता को जबरन जहर पिला दिया।
विज्ञापन
पीड़िता सरकारी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
