{"_id":"54ee99b8-c444-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"rape-with-three-year-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को घर से उठाया, फिर खून में लथपथ वापस फेंका ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को घर से उठाया, फिर खून में लथपथ वापस फेंका
भोपाल
Updated Fri, 24 May 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपाल में एक तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म कर खून में लथपथ उसे घर के आगे छोड़ जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
आरोपी अर्जुन बंजारा (20) ने गुरूवार शाम बच्ची को उसके घर के सामने से उठाया और फिर घायल बच्ची को घर के सामने ही छोड़ गया।
बच्ची के चेहरे पर चाटें मारने के भी निशान हैं।
मामला बिलखिरिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले एक परिवार की बच्ची गुरूवार को शाम सात बजे अपनी चचेरी बहन के साथ घर के बाहर खेल रही थी।
इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला अर्जुन बंजारा वहां से बच्ची को उठाकर ले गया। तब दूसरी बच्ची ने घर आकर इस बारे में बताया।
सब लोग बच्ची को ढूंढने लगे। करीब एक घंटे बाद आरोपी बच्ची को घर के सामने छोड़कर भाग गया। बच्ची घायल थी और खून से लथपथ थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
