फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape of six year old disabled girl in Shivpuri Hindi News

MP News: छह साल की दिव्यांग मासूम से दुष्कर्म, मां घर पहुंची तो खून से लथपथ मिली, इशारों में बताई आपबीती

Fri, 16 Feb 2024 12:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 16 Feb 2024 12:48 PM IST
सार

Rape In Shivpuri: शिवपुरी के बैराड़ थाना टीआई नवीन यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Rape of six year old disabled girl in Shivpuri Hindi News
शिवपुरी में दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rape In Shivpuri: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिव्यांग मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने बच्ची को अकेला पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मां और पिता के घर पहुंचने पर वह खून से सनी हालत में बिस्तर पर पड़ी थी। होश आने पर उसने मां को इशारों से आपबीती बताई। 6 साल की पीड़िता बैराड़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। जिसके बाद मां ने बेटी के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन

 
बैराड़ पुलिस थाने में दर्ज कराई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि वह मूल रूप से श्योपुर जिले के रहने वाली है। पिछले 6 महीने से वह बैराड़ कस्बे में रहकर बटाई पर खेती कर रही है। परिवार के साथ रहने के लिए उसने खेत में एक झोपड़ी बना ली है, जिसमें वह अपने पति और बेटी के साथ रही है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी के हाथ-पैर ठीक से काम नहीं करते हैं और वह बोल भी नहीं पाती है। लेकिन, सुन और समझ सकती है। अपनी बात को वह इशारों में बताती है। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि गुरुवार दोपहर को वह पति के साथ चने की फसल में दवा छिड़कने गई थी। इस दौरान उसकी दिव्यांग बेटी झोपड़ी में अकेली थी। शाम को वह पति के साथ वापस लौटी तो बेटी खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ी थी और बेहोश थी। कुछ देर बाद होश में आने पर उसने पड़ोसी राजू जाटव के घर तरफ इशारा करके बताया कि उसने उसके साथ गलत काम किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैराड़ थाना टीआई नवीन यादव ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी राजू की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed