फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rape of Class VII girl student in Indore: Minor boy raped, got pregnant, then fed him a bullet... if he had stomach pain, then came to know

इंदौर: नाबालिग लड़के ने सातवीं कक्षा की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो खिला दी गोली... जानिए पूरा मामला

Wed, 17 Nov 2021 06:28 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Wed, 17 Nov 2021 06:28 PM IST
सार

इंदौर में नाबालिग लड़के ने सातवीं कक्षा की  छात्रा से बलात्कार किया। वह गर्भवती हो गई तो उसे गर्भपात की गोली खिला दी। पेट दर्द होने पर परिजनों को पता चला।

विज्ञापन
Rape of Class VII girl student in Indore: Minor boy raped, got pregnant, then fed him a bullet... if he had stomach pain, then came to know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर में नाबालिग से बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लड़की कक्षा सातवीं की छात्रा है और उसके साथ बलात्कार करने वाला भी नाबालिग है। बलात्कार के बाद लड़की को गर्भ ठहर गया तो लड़के ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी। पेट में दर्द होने पर परिजन डॉक्टर के पास ले गए जिसके बाद हकीकत का पता चला।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पीड़िता की उम्र 12 वर्ष है। वह बड़ा गणपति क्षेत्र के स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती है। करीब तीन माह पहले वह स्कूल से घर जा रही थी। इसी दौरान एक नाबालिक लड़के ने उसे रोका और घर की छोड़ने की बात कहकर अपने साथ बैठाया। वह उसे सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। छात्रा को धमकी दी कि घटना के बारे में किसी को बताया तो जान से खत्म कर देगा। इसके बाद वह कई बार छात्रा से मिला। छात्रा जब गर्भवती हो गई तो लड़के ने उसे गर्भपात की गोली खिला दी। इसके बाद लड़की के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। डॉक्टर ने बताया कि लड़की को तीन माह का गर्भ है जो गोली खाने से गिर गया है। इस पर छात्रा ने अपने साथ हुई घटना परिजनों को बताई। बाद में परिजन छात्रा को लेकर एरोड्रम थाने गए और लड़के की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी नाबालिग छात्र भी उसी इलाके में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed