{"_id":"dc79df836ff5b3880490cf5188549c11","slug":"ram-madhav-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ कार्यकर्ताओं का भाजपा में जाना नया नहीं: राम माधव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ कार्यकर्ताओं का भाजपा में जाना नया नहीं: राम माधव
धार/एजेंसी
Updated Wed, 09 Jul 2014 11:16 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रवक्ता राम माधव का कहना है कि संघ कार्यकर्ताओं का भाजपा में भेजा जाना आम बात है और उसी प्रक्रिया के तहत उन्हें भी पार्टी में भेजा गया है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के धार जिले के मोहनखेड़ा में आयोजित संघ के कार्यक्रम के बाद राम माधव ने कहा कि संघ अकसर अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को भाजपा में भेजता रहा है और वह भी उसी प्रक्रिया के तहत गए हैं। इसमें कुछ भी नया नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह भाजपा के मामलों में संघ का अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश नहीं है। साथ ही उन्होंने संघ के कार्यक्रम के बारे में कहा कि सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए प्रतिनिधियों ने कई मसले उठाए। इन मुद्दों को संघ इन राज्यों में उठाएगा।
विज्ञापन
हालांकि उन्होंने मुद्दों की जानकारी नहीं दी लेकिन उन्होंने साफ किया कि सम्मेलन में आर्टिकल 370 और राम मंदिर के मसले पर चर्चा नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि भाजपा में उन्हें क्या जिम्मेदारी दी जाएगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि इस बारे में कोई भी फैसला पार्टी नेतृत्व को करना है।
