फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajya Sabha elections: Election in Madhya Pradesh on June 10, 2 BJP and 1 Congress seat being vacant

राज्यसभा चुनाव: मध्य प्रदेश में 10 जून को इलेक्शन, भाजपा की 2 और  कांग्रेस की 1 सीट हो रही खाली

Fri, 13 May 2022 09:25 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 13 May 2022 09:25 AM IST
सार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों पर 10 जून को मतदान होगा। गुरुवार को चुनाव आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में 2 भाजपा और 1 कांग्रेस की सीट खाली हो रही है।  

विज्ञापन
Rajya Sabha elections: Election in Madhya Pradesh on June 10, 2 BJP and 1 Congress seat being vacant
राज्यसभा चुनाव

विस्तार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की 3 सीटों पर 10 जून को मतदान होगा। गुरुवार को चुनाव आयोग ने चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। प्रदेश में 2 भाजपा और 1 कांग्रेस की सीट खाली हो रही है।  

विज्ञापन

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार 24 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी होगी और 31 मई तक नामकंन लिए जाएंगे। 3 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे। 10 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। और शाम को मतगणना होगी। गुरुवार को चुनाव आयोग ने राज्यसभा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया।

विज्ञापन

प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें है, जिनमें से 8 सीटें भाजपा और 3 सीटें कांग्रेस के पास है। इनमें से ही 3 सीटें 29 जून को खाली हो रही है। इसमें भाजपा के एमजे अकबर और संपतिया उइके और कांग्रेस से विवेक तन्खा है। विधायकों के मौजूदा संख्या बल के अनुसार 2 सीटें भाजपा और 1 कांग्रेस को ही मिलने की संभावना है। इन सीटों पर दोनों ही दल उम्मीदवारों का चयन आगामी 2023 के चुनाव को देखते हुए जातिगत और सामाजिक आधार पर कर सकते है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलित, ओबीसी चेहरे को मौका दे सकते है। इसमें नए चेहरे को लेकर चर्चा ज्यादा हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीजेपी के खाते में राज्यसभा की 2 सीटें आएगी। ऐसे में चर्चा है कि बीजेपी आदिवासी और ओबीसी चेहरे को उतार कर चौका सकती है। वर्तमान सदस्य संपतिया उइके को आदिवासी वर्ग से से होने का लाभ मिल सकता है, लेकिन पार्टी उनको बदल सकती है।  अभी बीजेपी की तरफ से एससी मोर्चे के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य का नाम चल रहा है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का नाम भी चर्चा में है। इसके अलावा एमजे अकबर की जगह किसी राज्यसभा सदस्य केंद्रीय मंत्री को दोबारा सदस्य बनाया जा सकता है।

वहीं, कांग्रेस की एक सीट पर विवेक तन्खा को दोबारा राज्यसभा भेजने को लेकर चर्चा है। तन्खा कश्मीरी पंडित के साथ ही कानून के बड़े जानकार है। हालांकि प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर मामला गरमाने के बाद कांग्रेस भी किसी ओबीसी चेहरे को राज्यसभा भेज सकती है। इसमें अरुण यादव का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। अरुण यादव हाल ही में दिल्ली में सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी। हालांकि अजय सिंह का नाम भी चर्चा में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed