फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajnath Singh said price of diesel petrol hike of crude oil price increases in international market

उपचुनाव के परिणाम पर बोले राजनाथ- लंबी छलांग लगाने के लिए दो कदम पीछे जाना पड़ता है

Thu, 31 May 2018 04:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Thu, 31 May 2018 04:15 PM IST
विज्ञापन
Rajnath Singh said price of diesel petrol hike of crude oil price increases in international market
- फोटो : amar ujala

एकबार फिर से उपचुनाव में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी। बृहस्पतिवार को लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के आए नतीजों में बीजेपी एक भी अतिरिक्त सीट अपनी झोली में नहीं डाल सकी यहां तक कि उसने अपनी सीट भी गंवा दी है।

विज्ञापन


उपचुनावों के इन परिणामों को देखते हुए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबी छलांग लगाने और आगे जाने के लिए आपको दो कदम पीछे जाना पड़ता है। राजनाथ सिंह ने यह बातें भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि उपचुनाव के परिणाम हमारे लिए वही कदम है। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को देशभर में चार लोकसभा और 11 विधानसभा सीटों के लिए हुए मतदान की गणना हो रही है। इन में उत्तर प्रदेश की कैराना, महाराष्ट्र की पालघर और भंडारा-गोंदिया के साथ उत्तर-पूर्वी भारत की नगालैंड लोकसभा सीट शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमत का अर्थव्यवस्था पर नहीं पड़ा कोई असर 

इसके अलावा राजनाथ सिंह ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमत का भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार बढ़ी कीमतों को कम करने की कोशिश में लगी है। उन्होंने कहा कि आज जो भी तेल के दाम बढ़ रहे हैं उसका कारण अतंरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की बढ़ी कीमते हैं।  

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed