{"_id":"650c19ce7aa2b818e00e416d","slug":"rajgarh-news-obscene-content-shared-from-the-facebook-account-of-bjp-district-president-gyan-singh-gurjar-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: BJP जिलाध्यक्ष के फेसबुक एकाउंट से शेयर किए गए अश्लील कंटेंट, एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: BJP जिलाध्यक्ष के फेसबुक एकाउंट से शेयर किए गए अश्लील कंटेंट, एसपी से की शिकायत
Thu, 21 Sep 2023 03:54 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 03:54 PM IST
सार
भारतीय जनता पार्टी के राजगढ़ जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर वर्तमान में मानसिक पीड़ा से गुर्जर रहे हैं। इसका कारण है उनका फेसबुक पेज, जिसे अज्ञात हैकर्स के द्वारा हैक कर लिया गया है। उसके माध्यम से अश्लील कंटेंट भी परोसा जा रहा है। ऐसे में उन्होंने मामले की लिखित शिकायत राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा से की है।
विज्ञापन
फेसबुक एकाउंट हैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डिजिटल युग मे सोशल मीडिया जंहा आमजन तक पहुंचने का सबसे अहम और आसान तरीका है। वहीं, इसके सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल न करने के कई नुकसान भी हैं, जिसके बारे में यदि आपको जानकारी नहीं है तो आप आर्थिक, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित भी किए जा सकते हैं। जैसा कि बीजेपी के राजगढ़ जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर के साथ हुआ है।
विज्ञापन
दरसअल, किसी अज्ञात हैकर्स के द्वारा जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर का फेसबुक ऑफिसियल पेज हैक कर लिया गया और लगातार उसमें अश्लील सामग्री डाली जा रही है, जिसको लेकर जिलाध्यक्ष चिंतित हैं। उन्होंने राजगढ़ एसपी धर्मराज मीणा को एक लिखित शिकायती आवेदन देते हुए कहा कि किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरा फेसबुक पेज हैक किया गया है, जिसमें अश्लील सामग्री डाली जा रही है। इससे जनता के समक्ष मेरी मानहानि हुई है, शीघ्र ही अश्लील फोटो और पेज को डिलीट कर आरोपी के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई करने का कष्ट करें।
विज्ञापन
वहीं, मामले को लेकर हमने साइबर लॉ एक्सपर्ट शकील अंजुम से बात की तो उन्होंने बताया कि यदि आप सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो आपको स्ट्रांग पासवर्ड रखने के साथ साथ Two_factor_authentication रखना भी जरूरी है। वो इसलिए कि यदि हैकर्स आपके पासवर्ड को संभवतः यदि हैक करने की कोशिश भी करेंगे तो आपके पास मोबाइल पर OTP के जरिए सूचना दी जाएगी। OTP डालने के बाद ही पासवर्ड में संशोधन हो सकता है।
विज्ञापन
