फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP News: After suspicious death of husband, wife also hanged herself, mother left two year old child crying

MP News: पति की संदिग्ध मौत के बाद पत्नी ने भी लगाई फांसी, दो साल की बच्चे को बिलखता छोड़ गई मां

Thu, 16 Nov 2023 07:49 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Nov 2023 07:49 PM IST
सार

राजगढ़ में एक अलग मामला सामने आया है। पति को बेहोशी में हालत में अस्पताल लाई पत्नी ने जब पति के मौत की खबर सुनी तो घर जाकर उसने भी फांसी लगा ली। दोनों का दो साल की संतान अकेली रह गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
MP News: After suspicious death of husband, wife also hanged herself, mother left two year old child crying
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले से चौंकाने वाली खबर आई है। एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पत्नी अस्पताल में पति को छोड़कर घर गई और फांस लगा ली। उनका दो साल का बच्चा अकेला रह गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हाल ही में राजगढ़ जिले के ब्यावरा नगर के सरदार पटेल स्कूल के पीछे रहने वाले पुनरखेड़ी गांव के 26 वर्षीय लखन जाटव को उनकी पत्नी संतोष बाई बुधवार देर रात ब्यावरा के सिविल अस्पताल में लाई थी। ड्यूटी डॉक्टर ने लखन को मृत घोषित कर दिया गया था और शव पीएम के लिए मरचूरी रूम में रखवाया गया। संतोष बाई अपने दो साल के बेटे कान्हा को लेकर रात में ही अपने घर लौट गई और उसी दौरान उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस पहुंची। दोनों पति पत्नी की मौत के बाद उनका दो साल का बेटा कान्हा पूर्णतः स्वस्थ बताया जा रहा है। पूछताछ में पता चला है कि चार साल पहले ही दोनों की शादी हुई थी और मृतक संतोष जाटव मिस्त्री का कार्य करता था और उसकी पत्नी गृहिणी थी।
विज्ञापन


ब्यावरा सिटी पुलिस थाने के एसआई दीपांकर गौतम का कहना है कि हमें फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपने घर में बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ है। जिसे हम 108 की मदद से अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, और रात में ही उसकी पत्नी ने भी फांसी लगा ली। इसके शव को भी हम यहां लेकर आए हैं, इनका एक बच्चा है। फिलहाल मौत के कारण अज्ञात हैं, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था और घटना वाले दिन भी झगड़ा हुआ था, जो कि जांच का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed