फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Election Result 2023: BJP clean sweeps Congress in Rajgarh, Ladli Brahmin factor worked

MP Election Result 2023: राजगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस को किया क्लीन स्वीप, लाडली बहना का फैक्टर कर गया काम

Sun, 03 Dec 2023 05:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 03 Dec 2023 05:51 PM IST
सार

राजगढ़ जिले की पांचों सीटों पर भाजपा ने अपना कब्जा जमाया। भाजपा ने यहां अपनी जीत के पीछे लाडली बहना योजना को बड़ा कारण बताया है।

विज्ञापन
MP Election Result 2023: BJP clean sweeps Congress in Rajgarh, Ladli Brahmin factor worked
राजगढ़ जिले की पांचों सीट पर जीत के बाद उत्साहित भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा ने जिले की पांचों विधानसभा सीट, नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर और सारंगपुर पर अपनी जीत दर्ज की है। शुरुआत से ही राजगढ़ जिले की पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अपनी बढ़त बनाए हुए थे, जिसे अंत तक उन्होंने कायम रखा और जिले की पांचों सीटों पर अपना कब्जा जमाया। इसके बाद राजगढ़ जिला मुख्यालय की सड़कों पर भाजपा समर्थकों की भीड़ नजर आ रही थी। 
विज्ञापन


राजगढ़ विधानसभा की यदि हम बात करें तो यहां भाजपा प्रत्याशी अमर सिंह यादव का मुकाबला राजगढ़ से कांग्रेस विधायक बापू सिंह तंवर से था, जिनसे वे वर्ष 2018 में हार गए थे, लेकिन वर्ष 2023 में उन्होंने अपनी हार का बदला लिया और जीत दर्ज की। ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपने तत्कालीन विधायक रामचंद्र दांगी का टिकट काटकर पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी को अपना प्रत्याशी बनाया। वहीं भाजपा ने पूर्व में हारे प्रत्याशी नारायण सिंह पंवार को मौका दिया और उन्होंने भी कांग्रेस प्रत्याशी को मात देते हुए अपनी जीत दर्ज की। उसी प्रकरण नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा ने अपने तत्कालीन विधायक राज्यवर्धन सिंह का टिकट काटकर पूर्व विधायक मोहन शर्मा को अपना प्रत्याशी बनाया था। इनके सामने कांग्रेस के पूर्व विधायक गिरीश भंडारी मैदान थे, जिन्हें उन्होंने एक बड़े अंतर से मात दी है।
विज्ञापन


खिलचीपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक व पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह के सामने भाजपा ने वर्ष 2018 में अपने हारे हुए प्रत्याशी हजारीलाल दांगी पर फिर से भरोसा जताते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया, लेकिन वर्ष 2023 में इस बार उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रियव्रत सिंह को लगभग 14 हजार के अधिक मतों के अंतर से पराजय किया। इसके अतिरिक्त सारंगपुर विधानसभा सीट की यदि हम बात करें तो यह जिले की आरक्षित सीट है। यहां से भाजपा ने अपने तत्कालीन विधायक कुंवर कोठार का टिकट काटकर गौतम टेटवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था, जहां उन्होंने भी भाजपा के भरोसे को कायम रखते हुए अपनी जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में पांचों सीटों पर हुई जीत को लेकर हमने जिले के पांचों भाजपा प्रत्याशी नरसिंहगढ़ से मोहन शर्मा, ब्यावरा से नारायण सिंह पंवार, राजगढ़ से अमरसिंह यादव, खिलचीपुर से हजारीलाल दांगी और सारंगपुर से भाजपा प्रत्याशी गौतम टेटवाल से बात की तो उन्होंने उनकी जीत में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लाड़ली बहना को जीत का एक बड़ा फैक्टर बताया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed