फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Election Digvijay told Congressmen-If you want to protest then do it openly, doing it secretly is cowardice

MP Election: दिग्विजय सिंह की विरोधी कांग्रेसियों को नसीहत, कहा- विरोध करना है तो खुलकर करो छिपकर करना कायरता

Sun, 05 Nov 2023 10:35 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 05 Nov 2023 10:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ जिले से घोषित पांचों विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। वहीं भितरघात को लेकर कांग्रेसियों को भी नसीहत दे डाली। 

विज्ञापन
MP Election Digvijay told Congressmen-If you want to protest then do it openly, doing it secretly is cowardice
दिग्विजय सिंह - फोटो : PTI

विस्तार

राजगढ़ जिले में शनिवार को दौरे पर रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने जिले की विधानसभाओं से घोषित प्रत्याशियो के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा, वहीं कांग्रेसियों को भी नसीहत दे डाली और कहा कि विरोध करना है तो खुलकर करो छिपकर विरोध करना कायरता होती है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर दिग्गज नेताओं द्वारा लगातार विधानसभाओं का दौरा कर अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की मांग की जा रही है वहीं एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला भी जारी है। भाजपा के लोग कांग्रेस पर आरोप लगाते हैं, वहीं कांग्रेस भी पीछे नहीं हटती।
विज्ञापन


उसी क्रम में शनिवार को राजगढ़ जिले के दौरे पर रहे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ जिले से घोषित पांचों विधानसभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा को संबोधित किया। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को आड़े हाथों लिया। वहीं भितरघात को लेकर कांग्रेसियों को भी नसीहत दे डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजगढ़ जिले की एससी कोटे के लिए आरक्षित सहारनपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कल महेश मालवीय के समर्थन में उन्होंने पचोर में आम सभा को संबोधित किया। उन्होंने भितरघात को लेकर कहा कि,कई बार भितरघात की शिकायतें आती हैं। भितरघात नहीं होना चाहिए। विरोध करना है खुलकर विरोध करो छिपकर विरोध करना कायरता होती है। विरोध खुलकर करो जो होगा सौ देखेंगे, वहीं उन्होंने ईवीएम मशीन से होने वाली कारस्तानी का भी जिक्र किया और उसे उदहारण देकर भी समझाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed