Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: Pregnant Woman Delivers Baby in Car After Ambulance Delay, Newborn Referred for Treatment

राजगढ़: एंबुलेंस के इंतजार में रातभर तड़पती रही गर्भवती, अस्पताल पहुंचने से पहले कार में ही हुआ प्रसव

Thu, 05 Nov 2026 07:14 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 05 Nov 2026 07:14 PM IST
सार

समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने से गर्भवती महिला को परिजन किराए की कार से अस्पताल ले जा रहे थे। खिलचीपुर अस्पताल से एक किलोमीटर पहले ही कार में बच्ची का जन्म हो गया। नवजात की हालत कमजोर होने पर मां-बेटी को जिला अस्पताल राजगढ़ रेफर किया गया।

विज्ञापन
Rajgarh: Pregnant Woman Delivers Baby in Car After Ambulance Delay, Newborn Referred for Treatment
जिला अस्पताल, राजगढ़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

परसपुरा गांव में समय पर एंबुलेंस न मिलने के कारण एक गर्भवती महिला को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। परिजन महिला को किराए की कार में खिलचीपुर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी अस्पताल से महज एक किलोमीटर पहले झालावाड़ नाके के पास कार में ही बच्ची का जन्म हो गया। बाद में परिजन मां और नवजात बच्ची को लेकर खिलचीपुर अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत कमजोर होने पर डॉक्टरों ने दोनों को जिला अस्पताल राजगढ़ रेफर कर दिया।

विज्ञापन


रातभर करते रहे एंबुलेंस का इंतजार
परसपुरा गांव खिलचीपुर से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है। गांव की रहने वाली 21 वर्षीया विष्णु बाई तंवर को रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। उनके 22 वर्षीय पति मुकेश तंवर और परिजन ने तुरंत एंबुलेंस सेवा के लिए फोन किया। हालांकि परिजन के अनुसार उस समय उन्हें बताया गया कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं है। इसके चलते परिजन ने पूरी रात गांव में ही बिताई और महिला प्रसव पीड़ा से तड़पती रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खरगोन: अलीगढ़ से हथियार खरीदने आया युवक गोगांवा पुलिस के शिकंजे में, बैग से मिली 10 अवैध पिस्टल
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में बच्ची का जन्म
अगले दिन सुबह परिजन ने एक बार फिर एंबुलेंस के लिए फोन किया। इस बार उन्हें जानकारी दी गई कि एंबुलेंस को राजगढ़ से आने में समय लगेगा। महिला की पीड़ा लगातार बढ़ती देख परिजन ने बिना देर किए किराए की कार बुलाई और वे खिलचीपुर अस्पताल के लिए रवाना हो गए लेकिन रास्ते में झालावाड़ नाके के पास महिला ने कार के भीतर ही बच्ची को जन्म दे दिया। इसके बाद परिजन मां और नवजात को खिलचीपुर के सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उपचार किया लेकिन बच्ची की स्थिति कमजोर देखकर चिकित्सकों ने मां और बेटी दोनों को जिला अस्पताल राजगढ़ भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed