{"_id":"6aca21c60e31195a7102d8a4","slug":"father-killed-11-year-old-son-injured-in-kurawar-road-accident-after-collision-with-bjp-mlas-car-rajgarh-news-c-1-1-noi1454-4817480-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगढ़: भाजपा विधायक की कार की चपेट में आई बाइक, भोपाल में इलाज के दौरान पिता की मौत, बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगढ़: भाजपा विधायक की कार की चपेट में आई बाइक, भोपाल में इलाज के दौरान पिता की मौत, बेटा घायल
Sat, 10 Oct 2026 05:59 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 05:59 PM IST
सार
कुरावर में नेशनल हाईवे पर भाजपा विधायक की कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उनका 11 वर्षीय बेटा घायल हो गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दोनों वाहन जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन
विधायक की गाड़ी से टक्कर में एक व्यक्ति की मौत
विस्तार
जिले के कुरावर में शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। नेशनल हाईवे पर छोटे महाकाल मंदिर के सामने बाइक और कार की टक्कर में 42 वर्षीय राघवेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाइक पर उनके साथ मौजूद 11 वर्षीय बेटा लक्ष्य भी दुर्घटना में घायल हुआ है। उसे मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना में शामिल कार राजगढ़ से भाजपा विधायक अमर सिंह यादव की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से छतरपुर के रहने वाले राघवेंद्र विश्वकर्मा शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे अपने बेटे लक्ष्य के साथ बाइक से सब्जी और फल खरीदने निकले थे। खरीदारी के बाद दोनों घर लौट रहे थे इसी दौरान नेशनल हाईवे पर छोटे महाकाल मंदिर के सामने स्थित कट पॉइंट से सड़क पार करते समय उनकी बाइक सामने से आ रही कार की चपेट में आ गई। टक्कर लगने से पिता-पुत्र सड़क पर गिर पड़े।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: उमरिया: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन डॉटी की मौत, मां से बिछड़े दो शावक, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
विज्ञापन
घटना के समय कार में भाजपा विधायक अमर सिंह यादव मौजूद थे। पुलिस के अनुसार वाहन उनका चालक चला रहा था। विधायक भोपाल से राजगढ़ की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद वे कार से उतरे और स्थानीय लोगों की मदद से घायल पिता-पुत्र को अपनी गाड़ी में बैठाकर कुरावर अस्पताल ले गए।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राघवेंद्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रैफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक छा गया। पिता की मौत और बेटे के घायल होने की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
राघवेंद्र विश्वकर्मा एचपीसीएलदमें कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और दो बेटे हैं। परिवार के लिए यह हादसा बड़ा आघात बनकर सामने आया है। रोजमर्रा की खरीदारी कर घर लौट रहे पिता-पुत्र के साथ हुई दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र में दुख का माहौल पैदा कर दिया। कुरावर थाना पुलिस ने दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक हादसे के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है और कार चालक के खिलाफ मामला कायम किया गया है। दुर्घटना के कारणों और घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।
