फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News Signature campaign to stop transfer of Narsinghgarh police station in-charge Awadhesh Singh

Rajgarh News: इतने अच्छे लगे थानेदार कि लोग ट्रांसफर रुकवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चला रहे, जानें क्या कहा

Sat, 10 Jun 2023 09:40 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Jun 2023 09:40 AM IST
सार

राजगढ़ जिले में नरसिंहगढ़ थाने के थानेदार की छवि लोगों के बीच 'सिंघम' की बनी हुई है। अब उनका ट्रांसफर हो गया है। ऐसे में लोग ट्रांसफर रुकवाने के लिए नगरवासियों से हस्ताक्षर करवा रहे हैं, जिससे उनका ट्रांसफर रुक जाए।
 

विज्ञापन
Rajgarh News Signature campaign to stop transfer of Narsinghgarh police station in-charge Awadhesh Singh
ट्रांसफर रुकवाने के लिए हस्ताक्षर अभियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के संवेदनशील इलाको में से एक नरसिंहगढ़ थाना इन दिनों चर्चा में है। वजह है कि यहां के थाना प्रभारी जिन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के चलते किसी अन्य थाने में स्थानांतरित किया जा रहा है। लेकिन यहां की जनता कुछ और चाहती है, जिसके लिए वो सड़क पर उतरकर हस्ताक्षर अभियान चला रही है।

विज्ञापन


अक्सर देखने में आता है कि किसी भी संवेदनशील इलाके के दो पक्ष या तो एक पक्षीय कार्रवाई या असंतुष्ट होने के चलते या तो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं या पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हैं। लेकिन यहां तो माजरा ही कुछ और है और वो क्या है हम बताते हैं आपको।
विज्ञापन


दरसअल, नरसिंहगढ़ थाने में पदस्थ 2012 बैच के पुलिस अधिकारी और वर्तमान में नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर जिनका गृह नगर एमपी का मुरैना जिला है। इनका स्थानांतरण आगामी विधानसभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए सुर्खियों में है, जिसकी सूचना स्थानीय लोगों को सोशल मीडिया और समाचार पत्रों के माध्यम से लगी है। इसके पश्चात नगर का माहौल ही अपने आप बदल गया और अपने चहेते थाना प्राभारी का स्थानांतरण रुकवाने के लिए नगर के आमजन सड़कों पर उतर आए और स्थानांतरण रुकवाने के लिए नगर में जगह-जगह बैनर पोस्टर लगाकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। जिम्मेदारों के नाम ज्ञापन प्रेषित कर उन्हें यहीं पदस्थ रखने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




क्या कहा लोगों ने...
स्थानीय युवा जुनैद गौरी कहते हैं कि नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर ने अल्प समय में ही नगरवासियों से अपने मधुर व्यवहार व निष्पक्ष कार्यशैली से नगरवासियों के मन में जगह बनाई है और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को कानून का पाठ भी सलीके से पढ़ाया है। हम सभी नगरवासी वचन देते हैं कि आगामी होने वाले विधानसभा चुनावों में थाना प्रभारी के नगर में रहते हुए निष्पक्ष व निर्भीक तरीके से चुनाव सम्पन्न होंगे। हमारी मार्मिक अपील है कि थाना प्रभारी को नरसिंहगढ़ थाने में ही पदस्थ रहने दिया जाए।

वहीं, नगर के नरेंद्र शर्मा का कहना है कि हम सभी धर्मों के लोग हिन्दू, मुस्लिम, सिख और ईसाई इस हस्ताक्षर अभियान में शामिल हुए। शासन से यह मांग कर रहे हैं कि थाना प्रभारी अवधेश सिंह तोमर का चुनाव आयोग के द्वारा जो स्थानांतरण किया जा रहा है, उसे रोका जाए, उनकी वजह से नगर में शांति और सद्भाव का माहौल कायम है।

 

बता दें, अवधेश सिंह तोमर का फरवरी माह के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर उस समय भी सुर्खिया बटोरी थी, जब नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी भोपाल बायपास पर सड़क हादसे में घायल हुए एक व्यक्ति को अपनी गोद में उठाकार एम्बुलेंस की तरफ भागते हुए नज़र आ रहे थे। उसके बाद से तोमर की लोकप्रियता नरसिंहगढ़ नगरवासियों में बढ़ती गई और अपने सरल व कुशल व्यवहार से वो लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। अवधेश की पहली पोस्टिंग विदिशा जिले में रही है और राजगढ़ जिले के कालीपीठ, मलावर और भोजपुर थाने में भी उन्होंने TI के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं, जिसके पश्चात उन्हें नरसिंहगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed