फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News Former Energy Minister submitted memorandum regarding illegal encroachment and protection of catt

Rajgarh: अतिक्रमण और गोवंश संरक्षण को लेकर पूर्व ऊर्जा मंत्री ने सौंपा ज्ञापन, कहा- रसूखदारों से लोग परेशान

Wed, 19 Jul 2023 05:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 19 Jul 2023 05:29 PM IST
सार

Rajgarh News: पूर्व ऊर्जा मंत्री ने अवैध अतिक्रमण और गोवंश के संरक्षण को लेकर बुधवार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कुछ रसूखदार लोग बेशकीमती जमीन पर कब्जा जमाए बैठे हुए हैं।

विज्ञापन
Rajgarh News Former Energy Minister submitted memorandum regarding illegal encroachment and protection of catt
पूर्व ऊर्जा मंत्री ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ के जीरापुर तहसील में बुधवार दोपहर को पूर्व उर्जा मंत्री व खिलचीपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक प्रियव्रत सिंह खिचीं ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एक ज्ञापन तहसीलदार रामनिवास धाकड़ को सौंपा।

विज्ञापन


इसमें उल्लेख किया गया कि नगर के वार्ड क्रमांक 15 में दबंग और रसूखदार लोगों ने शासकीय बेशकीमती भूमि पर कब्जा किया हुआ है। आम लोगों की शिकायत के बाद भी प्रशासन के द्वारा अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति की जाती है। रसूखदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया और अतिक्रमण के नाम पर गरीबों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं, उल्लेख किया गया है कि नगर में गोवंश गली-गली व चौराहे-चौराहे पर डेरा जमाए बैठे हुए हैं। आए दिन गोवंश दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। शासन और प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में उन्होंने यह भी बताया कि प्रशासनिक कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं चुने गए जनप्रतिनिधियों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। भाजपा के लोगों को सम्मान दिया जा रहा है। इस प्रकार का भेदभाव प्रशासन अब न करे, प्रशासन की इस प्रकार की गलतियों को हम सहन नहीं करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed