फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh collector saved pregnant by donating blood, came to help after seeing the message on social media

रक्तदान कर दी जिंदगी: राजगढ़ कलेक्टर ने रक्तदान कर गर्भवती को बचाया, सोशल मीडिया में मैसेज देख मदद करने पहुंचे

Tue, 15 Feb 2022 03:46 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 15 Feb 2022 03:46 PM IST
सार

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने समय पर रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाई और लोगों के सामने रक्तदान करने का उदाहरण पेश किया।

विज्ञापन
Rajgarh collector saved pregnant by donating blood, came to help after seeing the message on social media
रक्तदान करते राजगढ़ कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने रक्तदान कर एक गर्भवती महिला की जान बचाई। दरअसल कलेक्टर ने व्हाट्सएप पर मदद का मैसेज देखा था, जिसके बाद वो ऑफिस का काम छोड़कर सीधे जिला अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर महिला को जीवनदान दिया। कलेक्टर ने लोगों के सामने रक्तदान करने का उदाहरण भी प्रस्तुत किया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राजगढ़ के जिला अस्पताल में भाटखेड़ा गांव की रहने वाली एक गर्भवती सीमा दांगी को प्रसूति वार्ड में भर्ती कराया गया था। महिला को एबी पॉजिटिव रक्त की जरूरत थी, जो कि अस्पताल में नहीं था, इसलिए महिला को दूसरे अस्पताल में रैफर करने की बात की जा रही थी। महिला की जान बचाने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप में समाजसेवी नाजनीन खान ने महिला की मदद के लिए मैसेज भेजा था। जब मदद का मैसेज राजगढ़ कलेक्टर को मिला तो वे काम छोड़कर सीधा अस्पताल पहुंचे और ब्लड डोनेट किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed